200 सीटें जीतने का दावा 'दिल्लीवाले' कर रहे हैं, बोले संजय राउत, चुनाव के लिए तैयार, 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

By अनिल शर्मा | Published: July 5, 2022 11:30 AM2022-07-05T11:30:36+5:302022-07-05T11:58:17+5:30

एकनाथ शिंदे खेमे में गए शिवसेना के विधायकों को लेकर संजय राउत ने कहा कि अगर किसी को गुमराह कर, फंसाकर लेकर गए हैं तो हमें अभी भी उम्मीद है कि वे वापस आएंगे।

maharashtra shiv sena sanjay raut eknath shinde bjp election uddhav thackeray | 200 सीटें जीतने का दावा 'दिल्लीवाले' कर रहे हैं, बोले संजय राउत, चुनाव के लिए तैयार, 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

200 सीटें जीतने का दावा 'दिल्लीवाले' कर रहे हैं, बोले संजय राउत, चुनाव के लिए तैयार, 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

Highlightsसंजय राउत ने कहा, 200 सीटें जीतने का दावा शिंदे खेमा नहीं दिल्ली (भाजपा) वाले कर रहे हैंराउत ने कहा, मध्यावधि चुनाव करा लें, हम 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

मुंबईः  एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि अगर महाराष्ट्र में अभी चुनाव होते हैं तो उनकी पार्टी 100 से ज्यादा सीटें जीतेगी। संजय राउत ने यह भी कहा कि शिवसेना मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं। शिवसेना सांसद ने एकनाथ शिंदे खेमा के 200 सीटें जीतने के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि 200 सीटें जीतने की बात दिल्ली यानी भाजपा वाले कर रहे हैं।

बकौल संजय राउत, 200 सीट जीतने की बात यह (एकनाथ शिंदे खेमा) नहीं दिल्ली (भाजपा) वाले कर रहे हैं। हम मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं, क्या वे तैयार हैं? अगर अभी चुनाव होता है तो हम 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे... ममता (बनर्जी) ने कहा है, सिर्फ पैसा नहीं बल्कि और भी कुछ मिला है।

शिंदे खेमे में गए शिवसेना के विधायकों को लेकर संजय राउत ने कहा कि अगर किसी को गुमराह कर, फंसाकर लेकर गए हैं तो हमें अभी भी उम्मीद है कि वे वापस आएंगे। वे भी हमारे ही लोग हैं। सुबह का भूला शाम को लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। यह जो भूले बिखरे लोग हैं आ जाएंगे।

एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा शिवसेना नेताओं को अयोग्य नोटिस भेजने पर संजय राउत ने कहा, उन्हें (नोटिस) भेजने दीजिए, यह एक प्रक्रिया है। आदित्य ठाकरे जी को छोड़कर बाकी को दिया गया है, यह मुझे नहीं पता। जिन 14 विधायकों को नोटिस भेजा गया वे भी बालासाहेब ठाकरे के चेले और शिवसैनिक हैं।

उधर, महाराष्ट्र विधानसभा में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार के विश्वास मत हासिल करने की पृष्ठभूमि में शिवसेना प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पार्टी को खत्म करने की साजिश रच रही है और उन्होंने उसे राज्य में मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती दी। शिवसेना भवन में यहां पार्टी के जिला प्रमुखों की एक बैठक को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि विधानसभा को मनमाने तरीके से चलाना संविधान का अपमान है।

Web Title: maharashtra shiv sena sanjay raut eknath shinde bjp election uddhav thackeray

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे