महाराष्ट्र: 52 वर्षीय शिवसेना विधायक रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 12, 2022 09:43 AM2022-05-12T09:43:39+5:302022-05-12T09:51:07+5:30

शिवसेना के नेता एवं महाराष्ट्र के विधायक रमेश लटके का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। लटके मुंबई शहर के अंधेरी ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। वह कई बार बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में पार्षद भी रहे।

maharashtra shiv sena mla-ramesh-latke-death-heart-attack | महाराष्ट्र: 52 वर्षीय शिवसेना विधायक रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन

रमेश लटके. (फोटो: ट्विटर/@rameshlatke)

Highlightsलटके का दुबई में बुधवार को निधन हो गया, जहां वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे।लटके पहली बार 2014 में अंधेरी पूर्व से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे।2019 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार एम. पटेल को हराया।

मुंबई: शिवसेना के नेता एवं महाराष्ट्र के विधायक रमेश लटके का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘लटके का दुबई में बुधवार को निधन हो गया, जहां वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे।’’

लटके मुंबई शहर के अंधेरी ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। पदाधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उनके शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पार्टी के अन्य नेताओं को सूचित कर दिया है। हमें उम्मीद है कि शव बृहस्पतिवार को वापस लाया जाएगा।’’

कांग्रेस के सुरेश शेट्टी को हराकर, लटके पहली बार 2014 में अंधेरी पूर्व से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2019 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार एम. पटेल को हराया। वह कई बार बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में पार्षद भी रहे।

भाजपा विधायक नीतीश राणे ने ट्वीट कर कहा कि शिवसेना विधायक रमेश लटके के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं! मुझे याद है कुछ महीने पहले आंगनवाड़ी जात्रा के लिए कोकन की उड़ान में उनसे मुलाकात हुई थी.. मैंने डाइटिंग के कारण इतना वजन कम करने के लिए उनकी प्रशंसा की थी.. वह पार्टी लाइनों से परे एक दोस्त थे.. अविश्वसनीय !!

आप मुंबई के कार्यकारी अध्यक्ष रुबेन मस्कारेनहास ने कहा कि रमेश लटके के परिवार के प्रति गहरी संवेदना। उनकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति।

(भाषा से इनपुट के साथ)

Web Title: maharashtra shiv sena mla-ramesh-latke-death-heart-attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे