लाइव न्यूज़ :

हम शहीद होंगे लेकिन महाराष्ट्र से BJP को खत्म कर देंगे: संजय राउत

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 24, 2019 10:57 IST

उन्होंने पहले अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर मौजूदा सरकार पर तंज कसा और फिर मीडिया के जरिये भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा, ''शरद पवार एक राष्ट्रीय नेता हैं। अगर बीजेपी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है तो यह नहीं होगा। बीजेपी और अजित पवार द्वारा यह गलत कदम उठाया गया है। 165 विधायक शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ हैं।''राउत ने कहा, ''अजित पवार ने अपनी जिंदगी का सबसे गलत काम किया है जो इस उम्र में पवार साब की पीठ में खंजर घोंपना है।''

शनिवार (23 नव) को महाराष्ट्र के एकदम से बदल गए राजनीतिक समीकरण को लेकर सत्ता पक्ष और विरोधी दलों में घमासान मचा है। रविवार सुबह से ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार को आवास पर नेताओं का आना-जाना लग गया तो शिवसेना की ओर से पहली प्रतिक्रिया राज्यसभा सांसद और पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादक संजय राउत की ओर से आई।

उन्होंने पहले अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर मौजूदा सरकार पर तंज कसा और फिर मीडिया के जरिये भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा। उनके हमले की जद में शरद पवार के भतीजे और मौजूदा अल्पमत की सरकार में उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी रहे। वह काफी भावुक नजर आए और मीडिया से बात करते हुए यहां तक कह गए, ''हम शहीद होंगे लेकिन बीजेपी को खत्म कर देंगे।''

इसके अलावा उन्होंने कहा, ''शरद पवार एक राष्ट्रीय नेता हैं। अगर बीजेपी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है तो यह नहीं होगा। बीजेपी और अजित पवार द्वारा यह गलत कदम उठाया गया है। 165 विधायक शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ हैं।''

इसी के साथ अजित पवार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ''अजित पवार ने अपनी जिंदगी का सबसे गलत काम किया है जो इस उम्र में पवार साब की पीठ में खंजर घोंपना है।''

संजय राउत ने आगे कहा, ''अजित पवार कल राजभवन में गलत दस्तावेज लेकर गए थे और राज्यपाल ने उन्हें स्वीकार कर लिया। अगर आज भी राज्यपाल हमसे बहुमत साबित करने को कहते हैं तो हम कर सकते हैं क्योंकि हमारे साथ एनसीपी के 49 विधायक हैं।''

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसनरेंद्र मोदीमोदी सरकारअमित शाहराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारअजित पवारकांग्रेसशिव सेनाउद्धव ठाकरेसंजय राउतसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन