महाराष्ट्र: शरजील के समर्थन में नारेबाजी पर 51 के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 09:02 IST2020-02-04T09:02:00+5:302020-02-04T09:02:00+5:30

मुंबई के आजाद मैदान में 'मुंबई प्राइड सॉलिडैरिटी गैदरिंग 2020' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सभा के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाए।

Maharashtra: sedition case filed against 51 for sloganeering in support of Sharjeel, watch video bjp jnu devendra fadnavis | महाराष्ट्र: शरजील के समर्थन में नारेबाजी पर 51 के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज, देखें वीडियो

मुंबई में शरजील के समर्थन में नारेबाजी

Highlightsइस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कुछ लोग हाथों में प्लैकार्ड और बैनर लेकर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।भाजपा नेता व पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देशद्रोह के आरोपी छात्र शरजील इमाम के समर्थन में नारेबाजी करने वाले 51 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कार्यक्रम के आयोजकों से पूछताछ कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपियों में एक की पहचान उर्वशी चूड़ावाला के तौर पर की गई है।

बता दें कि मुंबई के आजाद मैदान में 'मुंबई प्राइड सॉलिडैरिटी गैदरिंग 2020' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सभा के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाए। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कुछ लोग हाथों में प्लैकार्ड और बैनर लेकर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

इस कार्यक्रम से जुड़े एक वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा नेता व पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि मुंबई में यह सब क्या हो रहा है? महाराष्ट्र सरकार क्यों नहीं कोई सख्त कदम उठा रही है। 3 फरवरी को विपक्षी दलों के नेता द्वारा ट्वीट शेयर किए जाने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। 

गौरतलब है कि असम को भारत से अलग करने के भड़काऊ बयान के बाद शरजील चर्चा में आया था। सीएए विरोधी सभा के दौरान शरजील ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। देश को टुकड़ों में बांट देने जैसा विवादित भाषण देने के बाद छिपते फिर रहे शरजील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे बिहार के जहानाबाद स्थित घर से गिरफ्तार किया गया।


 

Web Title: Maharashtra: sedition case filed against 51 for sloganeering in support of Sharjeel, watch video bjp jnu devendra fadnavis

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे