लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बहुमत परीक्षण से पहले संजय राउत का ट्वीट, कहा- हमको मिटा सके ये जमाने में दम नहीं, हमसे जमाना...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 09:29 IST

विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शनिवार से शुरू हो रहा है। पहले ही दिन सदन में नए मंत्रियों के परिचय के बाद विश्वास मत हासिल किया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा जिसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। नए विधानसभा अध्यक्ष इसके बाद विधानसभा में नेता विपक्ष के नाम की घोषणा करेंगे।

शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार आज महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत साबित करेगी। इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता और नेता संजय राउत ने ट्वीट कर कहा, आज बहुमत दिन..170++++ हमको मिटा सके ये जमाने में दम नहीं, हमसे जमाना खुद है... जमाने से हम नहीं'। 

बता दें कि विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शनिवार से शुरू हो रहा है। पहले ही दिन सदन में नए मंत्रियों के परिचय के बाद विश्वास मत हासिल किया जाएगा। 

रविवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा जिसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। नए विधानसभा अध्यक्ष इसके बाद विधानसभा में नेता विपक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ठाकरे को बहुमत साबित करने के लिये तीन दिसंबर तक का वक्त दिया है।

वहीं, इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा गोवा में विपक्षी दलों के गठबंधन का विचार पेश किए जाने के कुछ घंटों बाद ही राज्य कांग्रेस ने भाजपा सरकार को गिराने के लिए किसी गठबंधन में शामिल होने से इनकार किया।

गोवाकांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार गिराने के लिये सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास के बजाय विपक्ष में बैठने को तरजीह देगी।

इससे पहले महाराष्ट्र में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार के गठन के अगले दिन यानी शुक्रवार को राउत ने कहा कि पड़ोसी राज्य गोवा में भी भाजपा विरोधी गठबंधन बनाया जाएगा।"

राउत ने भाजपा के पूर्व सहयोगी दलों महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के नेताओं से इस मुद्दे पर बात की थी। हालांकि (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने शिवसेना के प्रस्ताव का समर्थन किया था जबकि एमजीपी के सुदीन धवलीकर ने भी कहा था कि ऐसा गठबंधन संभव है।  

टॅग्स :महाराष्ट्रसंजय राउतशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी