लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः संजय राउत ने कहा- आदित्य के कैबिनेट में शामिल होने पर उद्धव और अजित पर शरद पवार लेंगे फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2019 11:06 IST

आदित्य ठाकरे के सवाल पर शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि किसी को भी कैबिनेट में शामिल करने न करने का फैसला मुख्यमंत्री लेंगे। उद्धव ठाकरे जी अब केवल उनके पिता ही नहीं है बल्कि मुख्यमंत्री भी हैं, वह फैसला लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार (28 नवंबर) को महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। महाराष्ट्र सरकार में राकांपा को उपमुख्यमंत्री का पद मिलेगा जिसके लिए अजीत पवार के नाम की चर्चा है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार (28 नवंबर) को महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस बीच आदित्य ठाकरे और अजित पवार के कैबिनेट में शामिल होने की संभावनाओं पर कयासों का बाजार गर्म है। आदित्य ठाकरे के सवाल पर शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि किसी को भी कैबिनेट में शामिल करने न करने का फैसला मुख्यमंत्री लेंगे। उद्धव ठाकरे जी अब केवल उनके पिता ही नहीं है बल्कि मुख्यमंत्री भी हैं, वह फैसला लेंगे।

अजित पवार के मुद्दे पर संजय राउत ने कहा, 'मुझे नहीं पता, यह एनसीपी का मामला है। शरद पवार महा विकास अघाड़ी के सबसे वरिष्ठ नेता हैं, अजीत पवार या किसी को भी क्या पद दिया जाएगा, उसका फैसला वही करेंगे।'

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार (28 नवंबर) को महाराष्ट्र के 18 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। वह मनोहर जोशी और नारायण राणे के बाद इस पद पर काबिज होने वाले शिवसेना के तीसरे नेता हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होने के एक महीने बाद ठाकरे (59) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार में राकांपा को उपमुख्यमंत्री का पद मिलेगा। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के ‘महा विकास आघाड़ी’ की बैठक के बाद पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलेगा जबकि राकांपा को विधानसभा के उपाध्यक्ष का पद मिलेगा।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019संजय राउतउद्धव ठाकरेअजित पवारशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो