COVID-19: महाराष्ट्र में कोरोना से मौतों के आंकड़ों ने डराया, बीते 24 घंटे में 103 मरीजों की गई जान, 24,948 नए मामले दर्ज

By रुस्तम राणा | Published: January 28, 2022 10:02 PM2022-01-28T22:02:35+5:302022-01-28T22:20:52+5:30

राज्य में एक दिन में इतनी रिकॉर्ड संख्या में मौतें पिछले साल 1 सितंबर को दर्ज की गई थीं, जब 183 लोगों की जान चली गई थी।

Maharashtra reports 24,948 fresh COVID cases, 45,648 recoveries, 103 deaths in the last 24 hours | COVID-19: महाराष्ट्र में कोरोना से मौतों के आंकड़ों ने डराया, बीते 24 घंटे में 103 मरीजों की गई जान, 24,948 नए मामले दर्ज

COVID-19: महाराष्ट्र में कोरोना से मौतों के आंकड़ों ने डराया, बीते 24 घंटे में 103 मरीजों की गई जान, 24,948 नए मामले दर्ज

Highlightsबीते 24 घंटे में 103 कोरोना के मरीजों ने दम तोड़ा1 सितंबर 2021 को दर्ज की गई थी 183 लोगों की मौत

मुंबई:महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण और उसके नए वैरिएंट ओमीक्रोन का कहर जारी है। शुक्रवार को चार महीने में कोरोनोवायरस के कारण सबसे अधिक एकदिवसीय मौतें हुई हैं। राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में बीते 24 घंटे में 103 कोरोना के मरीजों ने दम तोड़ा है। 

राज्य में एक दिन में इतनी रिकॉर्ड संख्या में मौतें पिछले साल 1 सितंबर को दर्ज की गई थीं, जब 183 लोगों की जान चली गई थी। एक दिन में मौतों का ये आंकड़ा भयभीत करने वाला है। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को 42 मौतें दर्ज हुई थीं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 142,461 हो गई है।

महाराष्ट्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को राज्यभर से कोरोना के 24,948 नए मामले सामने आए हैं। जो कि बीते दिन से थोड़े कम हैं। गुरुवार को 25,425 केस सामने आए थे। वहीं बीते 24 घंटे में ओमीक्रोन से 110 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में कुल 2,66,586 सक्रिय मामले हैं। 
 

गुरुवार के मुकाबले मुंबई में आज कम मामले आए हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के 1,312 मामले दर्ज किए गए, जबकि बीते दिन यहां 1,384 केस सामने आए थे। महाराष्ट्र के कुल कोरोनावायरस के आंकडे अब 76,55,554 को छू गए हैं, जिनमें से 10,42,141 मामले मुंबई के खाते में हैं। राज्य के बुलेटिन डेटा से इस बात की जानकारी मिली है।

हालांकि, मुंबई में रोजाना मरने वालों की संख्या में गुरुवार को 12 मौतों की तुलना में शुक्रवार को 10 मौते हुई हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के साथ-साथ राज्य बुलेटिन के आंकड़ों के अनुसार, शहर में महामारी के बाद से 16,591 मौतें हुई हैं।

Web Title: Maharashtra reports 24,948 fresh COVID cases, 45,648 recoveries, 103 deaths in the last 24 hours

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे