महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार बनाने में विफल रही है। अब राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सरकार बनाने के लिए निमंत्रण दिया है। बदलते समीकरणों के बीच शिवसेना के एनसीपी के समर्थन से सरकार बनाने के संकेत मिल रहे हैं। इसके बीच रविवार को एनसीपी ने स्पष्ट कह दिया है कि समर्थन के लिए शिवसेना को बीजेपी के साथ रिश्ते को खत्म करना होगा और एनडीए से बाहर आना होगा। साथ ही एनसीपी ने यह भी कहा है कि उसका समर्थन हासिल करने के लिए केंद्र में शिवसेना के मंत्री को भी इस्तीफा देना होगा। इस बीच खबर आ रही है कि शिवसेना सांसद और मोदी सरकार में मंत्री अरविंद सावंत इस्तीफा देने जा रहे हैं।
महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक की सभी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए इस लाइव ब्लॉग के साथ...
11 Nov, 19 08:08 PM
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार देर शाम जयपुर—दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रिसॉर्ट पहुंचकर महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की। दोनों नेता रिसॉर्ट में करीब आधे घंटे रुके और विधायकों से मुलाकात की। रिसॉर्ट में गत शुक्रवार से महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित विधायक रुके हुए हैं। महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित विधायकों का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सिविल लाइंस स्थित निवास पर आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। गहलोत ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया है।
11 Nov, 19 07:59 PM
राकांपा और कांग्रेस, शिवसेना सरकार को समर्थन देने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे।
11 Nov, 19 07:12 PM
11 Nov, 19 06:47 PM
11 Nov, 19 05:18 PM
11 Nov, 19 04:13 PM
कांग्रेस नेता एके एंटनी और अहमद पटेल 10 जनपथ (कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास) पहुंचे। महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र के नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है।
11 Nov, 19 04:04 PM
11 Nov, 19 03:15 PM
शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने आदित्य ठाकरे के बारे में कहा, 'आपको उनकी क्षमता का पता चलेगा जब आप उन्हें यूट्यूब पर देखेंगे। उस युवा लड़के में क्या क्षमता है! उनमें सही नेतृत्व है। वह देश से विजनरी नेता हैं।'
11 Nov, 19 01:59 PM
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया।
11 Nov, 19 01:07 PM
पवार से मिलने पहुंचे उद्धव ठाकरेः सूत्र
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने के लिए उद्धव ठाकरे पहुंचे हैं।
11 Nov, 19 12:34 PM
कांग्रेस के फैसले से पहले हम कोई निर्णय नहीं लेंगेः एनसीपी नेता नवाब मलिक
कांग्रेस-एनसीपी की मुलाकात के बाद नवाब मलिक ने कहा कि जब तक कांग्रेस पार्टी निर्णय नहीं लेगी हम भी कुछ नहीं कह सकते। शाम चार बजे कांग्रेस पार्टी स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेगी। उसके बाद एकबार फिर कांग्रेस-एनसीपी मिलकर फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक सरकार के लिए प्रयास जारी हैं।
11 Nov, 19 11:58 AM
महाराष्ट्र की सियासी अपडेट के लिए देखिए ये वीडियो
11 Nov, 19 10:37 AM
दिल्ली: सीनियर कांग्रेस नेता अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड्गे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के लिए सोनिया गांधी के घर पहुंचे। महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर होगी चर्चा।
11 Nov, 19 10:04 AM
एनसीपी चीफ शरद पवार ने शिवसेना सांसद अरविंद सावंत के इस्तीफे पर कहा, 'मेरी किसी के इस्तीफे को लेकर किसी से बात नहीं हुई है। आज हम कांग्रेस से बात करेंगे। जो भी फैसला लिया जाना है वह कांग्रेस से चर्चा के बाद ही ली जाएगी।'
11 Nov, 19 10:03 AM
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, 'ये बीजेपी का अहंकार है कि वे महाराष्ट्र में सरकार बनाने से मना कर रहे हैं। ये महाराष्ट्र के लोगों का अपमान है। वे विपक्ष में बैठने को तैयार हैं लेकिन 50-50 फॉर्मूले को मानने से इनकार कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने वादा किया था।'
11 Nov, 19 09:28 AM
महाराष्ट्र: एनसीपी चीफ शरद पवार की अध्यक्षता में आज मुंबई में पार्टी की कोर ग्रुप की मीटिंग। प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले, अजीत पवार, जयंत पाटिल और दूसरे नेता भी बैठक में होंगे मौजूद।
11 Nov, 19 09:13 AM
कांग्रेस वर्किंग कमेटि की दिल्ली में अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर बैठक। महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति को लेकर बैठक
11 Nov, 19 09:11 AM
महाराष्ट्र: बीजेपी की कोर ग्रुप की मीटिंग आज मुंबई में देवेंद्र फड़नवीस के घर बुलाई गई।
11 Nov, 19 08:43 AM
शिवसेना किसी भी कीमत पर महाराष्ट्र में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी : राउत
राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र में किसी भी कीमत पर शिवसेना का मुख्यमंत्री बनेगा। उद्धव ठाकरे ने रविवार को पार्टी विधायकों से कहा कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही बनेगा।’’ भाजपा ने रविवार को कहा कि उसके पास अकेले दम पर बहुमत नहीं है, इसलिए वह महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाएगी। राउत ने कहा, ‘‘भाजपा का मुख्यमंत्री कैसे बनेगा, जबकि वह सरकार बनाने का दावा भी पेश नहीं कर रही है।’’
11 Nov, 19 08:28 AM
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस में गतिविधियां तेज
महाराष्ट्र में रविवार रात को भाजपा द्वारा सरकार बनाने से इनकार करने और शिवसेना द्वारा राज्य में अपने मुख्यमंत्री का दावा करने के बाद कांग्रेस में गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के सभी कांग्रेस विधायक रविवार को जयपुर पहुंच गए और शिवसेना के नेतृत्व में सरकार गठन की संभावना पर चर्चा की। कांग्रेस नेता दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि राकांपा प्रमुख शरद पवार सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।
11 Nov, 19 08:14 AM
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने की मंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा
केंद्रीय भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम मंत्री अरविंद सावंत ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।