लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एनसीपी के एक मंत्री निकले कोरोना पॉजिटिव, निजी स्टाफ भी हुए कोविड-19 से संक्रमित

By निखिल वर्मा | Updated: June 12, 2020 12:53 IST

इससे पहले कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण (कांग्रेस) और जितेंद्र अव्हाड (एनसीपी) भी संक्रमित पाये गये थे और अब दोनों स्वस्थ हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के एक तिहाई मामले महाराष्ट्र में मिले हैं.महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 97 हजार से ज्यादा मामले आए हैं और 3560 लोगों ने दम तोड़ा हैअकेले मुंबई में कोरोना वायरस के 50 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले हैं

कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र राज्य से एक और बुरी खबर है। उद्धव ठाकरे सरकार में एक मंत्री कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से जुड़े और मराठवाड़ा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले उक्त मंत्री ने इस हफ्ते की शुरुआत में राज्य सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लिया था। वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए राज्य के तीसरे कैबिनेट मंत्री हैं। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात पता चला कि मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, उन्हें मुंबई में आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने कहा कि मंत्री के अलावा उनके निजी स्टाफ के कुछ सदस्यों को भी संक्रमण होने की पुष्टि हुई है और उन्हें पृथक-वास में रखा जा रहा है। 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3,607 नए मरीज, 152 की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3,607 नए मरीजों का पता चलने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 97,648 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महामारी से 152 लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या 3,590 हो गई है। वहीं 1,561 मरीजों को इलाज के बाद स्वास्थ्य लाभ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने वाले रोगियों का आकंड़ा 44,078 हो गया है। राज्य में बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 47,968 है। राज्य में अबतक 6,09,317 नमूनों की जांच की गई है। 

भारत में बीते 24 घंटे में आए करीब 11 हजार मामले

देश में शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के नये मामले पहली बार 10,000 के पार पहुंच गए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,97,535 हो गए हैं। संक्रमितों में से और 396 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,498 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,956 नये मामले सामने आए। 

कोरोना वायरस के मामलों के लिहाज से भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया। मंत्रालय ने बताया कि अब भी 1,41,842 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 1,47,194 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। एक अधिकारी ने बताया, “अब तक 49.47 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।” संक्रमण के कुल मामलों में संक्रमित विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव