लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अजित की शपथ पर NCP नेता नवाब मलिक का आरोप- हमने विधायकों की अटेंडेंस ली थी, हस्ताक्षरों का दुरुपयोग कर लिया

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 23, 2019 11:47 IST

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि शपथ के लिए विधायकों की उपस्थिति के हस्ताक्षरों का दुरुपयोग किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की ओर से ऐसे बयान आ रहे हैं कि अजित पवार ने व्यक्तिगत रूप से बीजेपी को समर्थन दिया।एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि नयी सरकार के गठन को लेकर एनसीपी का कुछ भी लेना-देना नहीं है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजित पवार पर बड़ा आरोप लगा है कि उन्होंने विधायकों के उपस्थिति हस्ताक्षरों का दुरुपयोग किया है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि शपथ के लिए विधायकों की उपस्थिति के हस्ताक्षरों का दुरुपयोग किया गया।

नवाब मलिक ने कहा, ''हमने उपस्थिति दर्ज करने के लिए विधायकों के हस्ताक्षर लिए थे जिनका शपथ के लिए दुरुपयोग कर लिया गया।''

नवाब मलिक ने आगे कहा, ''ये धोखे से बनाई गई सरकार है और ये विधानसभा के फ्लोर पे हारेगी, सारे विधायक हमारे साथ हैं।''

कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, निरूपम ने कहा, ''लोग सोच रहे होंगे कि आज के घटनाक्रम से मैं खुश होऊंगा लेकिन मैं वास्तव में बहुत दुखी हूं। इसमें अनावश्यक रूप से कांग्रेस को बदनाम किया गया और शिवसेना के साथ गठबंधन की सोच एक गलती थी। मैं सोनिया जी से अपील करता हूं कि वे पहले कांग्रेस कार्य समिति को भंग करें।''

बता दें कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा को समर्थन देने का अजित पवार का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है। यह राकांपा का फैसला नहीं है। हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हम इस फैसले का समर्थन नहीं करते।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रअजीत पवारशरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी