महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव: कुल 2869 सीट और केवल 13 सीट पर जीत?, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा-हार से निराश नहीं हों, मराठी मानुष लड़ाई जारी रखेंगे?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 15:31 IST2026-01-17T15:29:47+5:302026-01-17T15:31:16+5:30

Maharashtra Municipal Elections: कुल 2869 सीट और केवल 13 सीट पर जीत हासिल कर सके और सबसे खराब प्रदर्शन का रिकॉर्ड कायम किया। 

Maharashtra Municipal Elections Total 2869 seats victory 13 seats MNS chief Raj Thackeray said don't be disappointed defeat Marathi people continue fight | महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव: कुल 2869 सीट और केवल 13 सीट पर जीत?, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा-हार से निराश नहीं हों, मराठी मानुष लड़ाई जारी रखेंगे?

file photo

Highlightsचचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ बीएमसी चुनाव के लिए हाथ मिलाया था।227 सदस्यीय बीएमसी के चुनाव में 65 सीट जीतीं, जबकि मनसे केवल छह सीट जीत पाई।कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सराहा और उन्हें प्रोत्साहित किया।

Maharashtra Municipal Elections:महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को बीएमसी चुनाव में उम्मीदों के मुताबिक पार्टी के प्रदर्शन न कर पाने की बात स्वीकार की और मराठी मानुष के लिए लड़ाई जारी रखने की बात कही। राज ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बीएमसी चुनावों को ‘शिव शक्ति और धनशक्ति’ के बीच की लड़ाई बताया, और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस हार से निराश नहीं हों। मनसे प्रमुख ने 20 साल के अंतराल के बाद शिवसेना (उबाठा) अध्यक्ष और चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ बीएमसी चुनाव के लिए हाथ मिलाया था। कुल 2869 सीट और केवल 13 सीट पर जीत हासिल कर सके और सबसे खराब प्रदर्शन का रिकॉर्ड कायम किया। 

दोनों ने सबसे धनी नगर निकाय बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में जीत हासिल करने के लिए खुद को मराठी अस्मिता के रक्षक के रूप में प्रस्तुत किया था। राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना (उबाठा) और मनसे कार्यकर्ताओं की सराहना की। शिवसेना (उबाठा) ने 227 सदस्यीय बीएमसी के चुनाव में 65 सीट जीतीं, जबकि मनसे केवल छह सीट जीत पाई।

राज ठाकरे ने अपनी पोस्ट में मनसे और शिव सेना (उबाठा) दोनों के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह लड़ाई आसान नहीं रही। उन्होंने लिखा, ‘‘यह लड़ाई ‘शिव शक्ति’ और धनशक्ति के बीच थी। फिर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छी लड़ाई लड़ी।’’ राज ठाकरे ने चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में न आने के बावजूद कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सराहा और उन्हें प्रोत्साहित किया।

Web Title: Maharashtra Municipal Elections Total 2869 seats victory 13 seats MNS chief Raj Thackeray said don't be disappointed defeat Marathi people continue fight

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे