लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज्यव्यापी बंद के दौरान अधिकतम कर्मियों को तैनात करेगी मुंबई पुलिस

By भाषा | Updated: October 10, 2021 19:37 IST

Open in App

मुंबई, 10 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चार किसानों की हत्या के विरोध में तीन सत्तारूढ़ दलों द्वारा आहूत महाराष्ट्र बंद के दौरान मुंबई पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से बचने लिए सोमवार को सड़कों पर अपने कर्मियों की तैनाती बढ़ाएगी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

लखीमपुर घटना के बाद प्रदेश में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी दलों शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गश्त तेज कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ''राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की तीन कंपनियां, होमगार्ड के 500 जवान और स्थानीय सशस्त्र इकाइयों के 400 जवानों को पहले से ही नवरात्रि के दौरान सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जनशक्ति के रूप में तैनात किया गया है। लेकिन, बंद को ध्यान में रखते हुए, मुंबई पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अधिकतम जनशक्ति का उपयोग करेगी। सोमवार को सड़कों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।''

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में 11 अक्टूबर को बंद में पूरी ताकत के साथ हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 'किसान विरोधी' नीतियों के खिलाफ लोगों को जगाना जरूरी है।

गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। किसानों की मौत कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रहे वाहनों की चपेट में आने से हुई थी, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने इन वाहनों में सवार कुछ लोगों की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस ने लखीमपुर खीरी घटना के संबंध में शनिवार रात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत