लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Ki Taja Khabar: पुणे पुलिस के नौ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये, शहर में अब तक संक्रमितों की संख्या हुई 1348

By भाषा | Updated: April 28, 2020 04:48 IST

महाराष्ट्र के पुणे में कोविड-19 संक्रमण के 84 नये मामले सामने आये जिसके बाद सोमवार को कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1,348 हो गई है।

Open in App

पुणे: पुणे पुलिस के नौ कर्मी अब तक कोरोनो वायरस से संक्रमित पाये गये है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी सोमवार को यह जानकारी दी। इन पुलिसकर्मियों के संपर्क में आये लोगों को पृथक किया गया है।

पुणे शहर में पुलिस थानों में से एक से संबद्ध एक कांस्टेबल और उसकी पत्नी 17 अप्रैल कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद कुछ और पुलिसकर्मी संक्रमित पाये गये। पुलिस आयुक्त के वेंकटेशम ने बताया, ‘‘अब तक पुणे पुलिस से नौ कर्मी संक्रमित पाये गये हैं।’’ आयुक्त ने बताया कि इन नौ मामलों में से सात एक ही पुलिस थाने से हैं। 

पुणे में कोरोना वायरस के 84 और मामले सामने आये

महाराष्ट्र के पुणे में कोविड-19 संक्रमण के 84 नये मामले सामने आये जिसके बाद सोमवार को कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1,348 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नये मामलों में से 71 मामले पुणे शहर से, पिंपरी-चिंचवाड़ से 11 और जिले के ग्रामीण भागों से दो मामले सामने आये हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं