लाइव न्यूज़ :

वैक्सीन की कमी के कारण महाराष्ट्र में रोका गया 18+ का टीकाकरण, सिर्फ 45+ को लगेगी वैक्सीन

By अमित कुमार | Updated: May 12, 2021 21:43 IST

देश में वैक्सीन की कमी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। कई राज्य केंद्र से इसकी शिकायत लगातार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार ने 18 से 44 साल की आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन फिलहाल रोक दिया। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसकी जानकारी दी है। बुधवार को मंत्रिमंडल की मीटिंग के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने ये फैसला बताया।

महाराष्ट्र में कोविड-19 रोधी टीके की कमी के कारण राज्य सरकार ने 18 से 44 उम्र समूह के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान को अस्थायी तौर पर रोकने और टीके की उपलब्ध खुराकों का इस्तेमाल 45 साल से ज्यादा समूह के लिए करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस बारे में बताया। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह फैसला किया गया। 

मंत्री ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने महाराष्ट्र सरकार को सूचित किया है कि वह 20 मई से राज्य को 1.5 करोड़ कोविशील्ड टीके मुहैया करा पाएगी। टोपे ने कहा, ‘‘45 साल से ज्यादा उम्र समूह वालों के टीकाकरण के लिए टीके की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। इसलिए राज्य मंत्रिमंडल ने फैसला किया है कि 18-44 उम्र समूह के लोगों के लिए उपलब्ध टीकों का इस्तेमाल 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए किया जाएगा। 

इसलिए हम कुछ समय तक 18-44 उम्र समूह के लोगों का टीकाकरण रोक रहे हैं। ’’ पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ‘कोविशील्ड’ टीके का निर्माण करती है जबकि भारत बायोटेक ‘कोवैक्सीन’ टीके बनाती है। मंत्री ने कहा कि ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 20 मई से कोविशील्ड टीके की आपूर्ति करने के बारे में अवगत कराया है। 

आपूर्ति मिलने पर 18-44 उम्र समूह के लिए टीकाकरण अभियान बहाल हो जाएगा। टोपे ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार राज्यों को टीके की पर्याप्त खुराकें उपलब्ध कराने में अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोवाक्सिन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos