लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी जेलों में CCTV कैमरा लगाने के मामले में अव्वल, मिजोरम में एक भी नहीं

By हरीश गुप्ता | Updated: March 1, 2021 09:49 IST

लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार जेलों में सीसीटीवी लगाने के काम में और विस्तार हो रहा है। यूपी में सबसे अधिक 2757 सीसीटीवी कैमरे जेलों में लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजेलों में सीसीटीवी को लेकर गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में दी जानकारीदेश के विभिन्न राज्यों की 808 जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा है मौजूद जेलों में सीसीटीवी के मामले में यूपी पहले स्थान पर है, यहां 2757 कैमरे जेलों में लगे हैं

नई दिल्ली: जेलों में निगरानी के लिए क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे लगाने के मामले में गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सबसे आगे हैं. जेलों में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, जेल में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से निगरानी मैनुअल का हिस्सा है.

लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, देश के विभिन्न राज्यों की 808 जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा स्थापित की गई है. इस सुविधा का और विस्तार किया जाएगा क्योंकि यह आपराधिक न्याय प्रणाली पर प्रशासनिक बोझ को कम करने में काफी सहायक है. अपने यहां की जेलों में 2757 सीसीटीवी कैमरों की स्थापना कर उत्तर प्रदेश देश के सभी राज्यों में शीर्ष पर है.

गुजरात (2314), महाराष्ट्र (1580), राजस्थान (1529) और ओडिशा (1520) का नाम इस सूची में उसके बाद है. गोवा (17), सिक्किम (2) और पुदुचेरी (8)की जेलों में सबसे कम सीसीटीवी कैमरे हैं, जबकि मिजोरम और लक्षद्वीप में कोई कैमरा नहीं लगा है.

सदन को दी गई जानकारी के अनुसार देश की जेलों में 22456 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. देश में दिसंबर 2019 तक जेलों की कुल संख्या 1350 थी और इनमे 4 लाख से अधिक कैदी हैं. गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि जेलें, राज्य का विषय है और इसलिए यह राज्यों पर निर्भर है कि वह ,व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए कदम उठाएं.

जेलों का प्रबंधन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली आदि से संबंधित उपकरणों की स्थापना, रखरखाव और रखरखाव सहित संबंधित राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है. आवश्यकता के अनुसार इन उपकरणों का रखरखाव करने , समय-समय पर अद्यतन करने के लिए राज्य सक्षम हैं. राज्यों ने दिसंबर 2019 तक के इन विवरणों को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो में प्रस्तुत किया है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशजेललोकसभा संसद बिलगुजरातमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है