लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने एक फरवरी से सभी के लिए लोकल ट्रेन सेवा बहाल करने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: January 29, 2021 18:18 IST

Open in App

मुंबई, 29 जनवरी महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में आम लोगों के लिए उपनगरीय रेल सेवाओं को एक फरवरी से बहाल करने की शुक्रवार को मंजूरी दे दी। राज्य के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के प्रस्ताव के बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है और इस बारे में औपचारिक घोषणा जल्द की जा सकती है।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार ने वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे के मुख्य महाप्रबंधकों से कहा है कि वे लोकल ट्रेन के यात्रियों को निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा करने दें।

आम जनता के लिए पिछले वर्ष मार्च से लोकल ट्रेन बंद हैं। आवश्यक सेवाओं के कर्मियों के लिए इन्हें जून में बहाल किया गया था।

रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव में मुख्य सचिव ने कहा कि एक फरवरी 2021 से सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम चार बजे से रात नौ बजे तक लोकल ट्रेन सेवा का उपयोग केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मी ही कर सकेंगे।

लॉकडाउन से पहले सामान्य दिनों में सेंट्रल रेलवे रोजाना 1,774 सेवाओं का संचालन करती थी जबकि वेस्ट्रन रेलवे 1,367 सेवाओं का संचालन करती थी।

वर्तमान में रेलवे 2,985 सेवाओं का संचालन कर रही है जोकि कुल सेवा का करीब 95 फीसदी है।

इस बीच, सरकार ने लोकल ट्रेन सेवा संबंधी एक परिपत्र में कहा कि वह सभी प्रतिष्ठानों से अपनी कार्य सारणी में थोड़ा बदलाव रखने की अपील करेगा ताकि कर्मचारी निर्धारित समयसारणी के अनुसार उपनगरीय रेल सेवाओं का लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल ही में रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की थी और इस दौरान लोकल ट्रेनों में भीड़ एकत्र नहीं होना सुनिश्चित करने को कहा था।

सरकार ने मुंबई और मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) की दुकानों को रात 11 बजे तक और रेस्त्रां को देर रात एक बजे तक संचालित करने की अनुमति प्रदान की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा