लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कमाल! लॉकडाउन में नहीं था कोई काम, पति-पत्नी ने मिलकर घर के सामने खोदा कुआं

By भाषा | Updated: April 21, 2020 14:35 IST

गजानन पकमोड और उनकी पत्नी पुष्पा ने 21 दिन के लॉकडाउन में 25 फुट गहरा कुआं खोद दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोसियों की आलोचना के बाद काम जारी रखा और 21वें दिन हमें 25 फुट पर पानी मिल ही गया।लॉकडाउन के दौरान जब जिला प्रशासन ने हमें घर में रहने को कहा तो हमने कुछ करने का निर्णय लिया।

वाशिम: लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र के एक दम्पत्ति ने अपने घर के बाहर कुआं खोदा है। गजानन पकमोड और उनकी पत्नी पुष्पा ने 21 दिन के लॉकडाउन में 25 फुट गहरा कुआं खोद दिया है। वाशिम जिले के कर्खेदा गांव के निवासी गजानन ने कहा, ‘‘ खुदाई शुरू करने के 21वें दिन हमें जमीन के नीचे पानी मिला और हमारी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।’’

राजमिस्त्री को खुदाई का अनुभव था और उनकी पत्नी ने उनकी मदद की। वहीं दोनों बच्चे लगातार उनका उत्साह बढ़ाते रहे। उन्होंने कहा, ‘‘ लॉकडाउन के दौरान जब जिला प्रशासन ने हमें घर में रहने को कहा तो हमने कुछ करने का निर्णय लिया। मैंने अपनी पत्नी को घर के सामने पूजा करने को कहा और फिर काम करना शुरू किया।’’ 

उन्होंने खुदाई के काम में किसी भी तरह के तकनीकी उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया और हाथ के औजारों का ही इस्तेमाल किया। गजानन ने कहा, ‘‘ हमारे पड़ोसियों ने हमारी आलोचना की, लेकिन हमने अपना काम जारी रखा और आखिर 21वें दिन हमें 25 फुट पर पानी मिल ही गया।’’

उन्होंने बताया कि स्थानीय जल सेवा ज्यादात्तर बंद रहती है... इसलिए हमने कुआं खोदने का मन बनाया क्योंकि बैठकर नल देखने से अच्छा विकल्प कुआं खोदना था। उन्होंने कहा, ‘‘ हम खुश हैं कि हमने कर दिखाया क्योंकि अब हमारी पानी की समस्या हमेशा के लिए हल हो गई है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?