लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः 26 जनवरी से मिलेगी 10 रुपये में 'शिवभोजन' थाली, गरीब खा सकेंगे भरपेट खाना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 4, 2020 09:26 IST

'शिवभोजन' की थाली में 30 ग्राम की दो रोटियां, 100 ग्राम सब्जी, 100 ग्राम चावल और 100 ग्राम दाल दी जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्देएक केंद्र से सिर्फ 150 लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा.दोपहर 12 से 2 के बीच ही भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.

पिछले कुछ दिनों से चर्चा में रहने वाली गरीबों की थाली (शिवभोजन) की योजना आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से पूरे राज्य में शुरू की जाएगी. पहले चरण में यह योजना प्रायोगिक आधार पर 50 स्थानों पर शुरू की जाएगी. एक केंद्र से अधिकतम 150 लोग ही इस योजना के तहत भोजन कर पाएंगे. भोजन केंद्र में ही ग्रहण करना होगा. शिवसेना ने अपने चुनावी घोषणापत्र में इस योजना का वादा किया था.

यह योजना वर्ष 1995 में क्रियान्वित की गई 'झुनका भाकर' योजना की तर्ज पर ही आरंभ की गई है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रालय में 'शिवभोजन' योजना का जायजा लिया. उसके बाद उन्होंने इसे लागू करने के निर्देश दिए. योजना के तहत 10 रुपए में थाली उपलब्ध कराई जाएगी. ठाकरे ने नागपुर अधिवेशन में इस योजना की घोषणा की थी. बाद में इसे मंत्रिमंडल की मंजूरी भी दी गई. इस योजना पर पहले तीन महीनों में 6 करोड़ 48 लाख रुपए खर्च अनुमानित है. फिलहाल प्रायोगिक आधार पर शुरू की जाने वाली योजना को बाद में पूरे राज्य में लागू किया जाएगा.

केंद्र चलाने वाले को शहर में 40 रुपए और ग्रामीण इलाके में 25 रुपए सरकार की ओर से अनुदान दिया जाएगा. 'शिवभोजन' की थाली में 30 ग्राम की दो रोटियां, 100 ग्राम सब्जी, 100 ग्राम चावल और 100 ग्राम दाल दी जाएगी. चूंकि एक केंद्र से सिर्फ 150 लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा. दोपहर 12 से 2 के बीच ही भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. इन शर्तों की वजह से विपक्ष ने इसकी आलोचना शुरू कर दी है. जो लोग इस योजना के तहत केंद्र संचालित करना चाहते हैं, उनके पास पर्याप्त जगह होनी चाहिए.

 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव