महाराष्ट्रः शिवसेना के पारपंरिक मराठी ‘वोट बैंक’ पर नजर, भाजपा के साथ मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव, सीएम शिंदे का ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 15, 2022 01:33 PM2022-08-15T13:33:44+5:302022-08-15T13:35:06+5:30

ठाणे नगर निगम के बारे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना ठाणे में पिछले 25 साल से शासन कर रही है और मतदाता सही चुनाव करेंगे।

Maharashtra eye Marathi 'vote bank' Shiv Sena will fight together BJP nagar nikay elections announces CM eknath Shinde | महाराष्ट्रः शिवसेना के पारपंरिक मराठी ‘वोट बैंक’ पर नजर, भाजपा के साथ मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव, सीएम शिंदे का ऐलान

वर्ष 2019 में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था और बहुमत हासिल किया था।

Highlightsबागी गुट ‘‘वास्तविक’’ शिवसेना का प्रतिनिधित्व करता है।बागी 40 विधायकों में से कई मुंबई और महानगरीय क्षेत्रों से आते हैं।शिवसेना के पारपंरिक मराठी ‘वोट बैंक’ में सेंध लगा सकते हैं।

ठाणेः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि ‘वास्तविक’ शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में आगामी निकाय चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। शिंदे शिवसेना के बागी गुट का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने ठाणे में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि बागी गुट ‘‘वास्तविक’’ शिवसेना का प्रतिनिधित्व करता है।

शिंदे ने कहा, ‘‘ भाजपा और शिवसेना आगामी निकाय चुनाव में ठाणे सहित सभी जगहों पर गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि मुंबई सहित राज्य के कई नगर निगमों में आने वाले महीनों में चुनाव होने हैं। शिंदे की घोषणा इस लिहाज से अहम है कि बागी 40 विधायकों में से कई मुंबई और महानगरीय क्षेत्रों से आते हैं और शिवसेना के पारपंरिक मराठी ‘वोट बैंक’ में सेंध लगा सकते हैं।

ठाणे नगर निगम के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवसेना ठाणे में पिछले 25 साल से शासन कर रही है और मतदाता सही चुनाव करेंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था और बहुमत हासिल किया था, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर दोनों पार्टियां अलग हो गईं।

ठाणे जिले के कोपरी-पाचपाखाड़ी से विधायक शिंदे ने कहा, ‘‘ (शिवसेना संस्थापक)बालासाहेब ठाकरे हमेशा भाजपा-शिवसेना का गठबंधन चाहते थे। वह कभी नहीं चाहते थे कि शिवसेना का जुड़ाव कांग्रेस या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)से हो। हम बालासाहेब की बातों का पालन कर रहे हैं। भाजपा और शिवसेना राज्य की सत्ता में भी है।’’

Web Title: Maharashtra eye Marathi 'vote bank' Shiv Sena will fight together BJP nagar nikay elections announces CM eknath Shinde

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे