लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मौर्य बोले-कमल का बटन दबाने का मतलब पाकिस्तान पर बम गिराना होगा

By भाषा | Updated: October 14, 2019 11:17 IST

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होने जा रहा है और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देठाणे जिले में भायंदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नरेन्द्र मेहता की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने ये बातें कहीभाजपा नेता ने कहा कि पूरा विश्व इन दो राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर नजर गड़ाए हुए है

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां एक चुनावी सभा में कहा कि भाजपा के पक्ष में वोट देने का मतलब ‘‘पाकिस्तान पर परमाणु बम गिराना’’ होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने के बाद देश में होने वाले यह पहले चुनाव हैं।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भायंदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नरेन्द्र मेहता की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे मौर्य ने कहा, ‘‘ कमल (भाजपा का चुनाव चिन्ह) का बटन दबाने पर आप ना केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और नरेन्द्र मेहता को वोट देंगे बल्कि इसका मतलब यह होगा कि पाकिस्तान पर परमाणु बम गिरा है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि पूरा विश्व इन दो राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर नजर गड़ाए हुए है क्योंकि यह भारतीयों की सच्ची देशभक्ति का संकेत देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त किए जाने के बाद देश में यह पहले चुनाव हैं, इसलिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसके नतीजे लोगों की राष्ट्र भक्ति दिखाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि सही निर्णय लेने के लिए लोगों का अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। मौर्य ने कहा, ‘‘ आपका मत केवल नरेन्द्र मेहता के लिए नहीं होगा, बल्कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व के लिए भी होगा।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९केशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतअखिलेश यादव यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को दिया मुख्यमंत्री बनने का ऑफर

कारोबारएक जिला-एक उत्‍पाद के बाद एक जनपद-एक व्यंजन योजना शुरू?, अमित शाह ने की शुरुआत, स्वादिष्ट व्यंजन एक बार फिर से दुनिया को परोसने का कार्य किया

भारतउत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज, नड्डा, नितिन नबीन, पीएम मोदी और अमित शाह से मिले सीएम योगी, वीडियो

कारोबारपीएम आवास योजनाः 11 लाख पात्र लिस्ट से बाहर, अपात्रों को बांटे 9.52 करोड़?, योगी राज में सीएजी ने पाई खामियां

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया