महाराष्ट्र: ठाणे में देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में दंपति गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 26, 2021 10:57 AM2021-08-26T10:57:50+5:302021-08-26T10:57:50+5:30

Maharashtra: Couple arrested for running a prostitution gang in Thane | महाराष्ट्र: ठाणे में देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में दंपति गिरफ्तार

महाराष्ट्र: ठाणे में देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में दंपति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने ‘मसाज पार्लर’ के नाम पर देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस के मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ ने एक ‘मसाज पार्लर’ पर मंगलवार शाम छापा मारा और इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। वहां से दो लड़कियों को बचाया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, परिसर के 30 वर्षीय मालिक और उसकी पत्नी (28) को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 तथा 34 और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। काशीमिरा पुलिस महिला के खिलाफ पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला दर्ज कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Couple arrested for running a prostitution gang in Thane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे