लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले को लेकर पीएम मोदी ने चुनाव अभियान शुरू किया, जानें किसने कहा ऐसा?

By भाषा | Updated: February 16, 2019 20:12 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में अब तक 44 जवानों शहीद हुए हैं। जिनमें से 38 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई है और 42 जवानों के नाम सामने आए हैं। इस पूरे हमले की योजना एक पाकिस्तानी नागरिक कामरान ने बनायी थी जो जैश ए मोहम्मद का सदस्य है।

Open in App

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर चुनावी प्रचार अभियान शुरू कर पुलवामा हमले को लेकर देश की भावनाएं भुनाने का आरोप लगाया। मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के यवतमाल और धुले में जनसभाओं को संबोधित किया और उन्होंने सीआरपीएफ काफिले पर बृहस्पतिवार को हुए हमले पर बात की। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा और हमले के दोषियों को दंड़ित किया जायेगा।महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता रत्नाकर महाजन ने कहा, ‘‘इससे शहीद सैनिकों के लिए उनकी (प्रधानमंत्री मोदी) झूठी चिंताएं उजागर हुई है। पुलवामा की घटना पर देश शोक में है और प्रधानमंत्री को उम्मीद है कि विपक्षी पार्टियां राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सरकार के साथ खड़ी रहेंगी लेकिन वह खुद अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे है और एक राष्ट्रवादी आधार बना रहे हैं।’’ महाजन ने आरोप लगाया, ‘‘शहीदों की पार्थिव देह अंतिम संस्कार के लिए अभी उनके पैतृक स्थान ले जायी जा रही है और प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी के लिए पहले ही प्रचार शुरू कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि मोदी किसानों के साथ ‘‘चाय पे चर्चा’’ कार्यक्रम के लिए पांच साल पहले यवतमाल जिले के दाभडी आए थे।महाजन ने कहा, ‘‘उन्होंने (मोदी) आज (एक रैली में अपने भाषण में) यह याद किया लेकिन वह यह उल्लेख करना भूल गए कि इस गांव के एक किसान ने आत्महत्या करने से पहले उन्हें एक पत्र लिखा था।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अच्छा होता यदि मोदी ने अपनी पिछली यात्रा को याद करते समय मृत किसान के प्रति सहानुभूति व्यक्त की होती।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसपुलवामा आतंकी हमलानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां