Maharashtra Civic Body Election Results: 893 वार्ड और 2869 सीट पर मतदान, भाजपा खाते में अभी तक 1273 सीट?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 16, 2026 17:34 IST2026-01-16T11:04:14+5:302026-01-16T17:34:48+5:30

Maharashtra Civic Body Election Results LIVE: एक्सिस माई इंडिया, जेवीसी और सकल द्वारा किए गए एग्जिट पोल ने मुंबई में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की भारी जीत की भविष्यवाणी की है। 

Maharashtra Civic Body Election Results LIVE 2869 seats spread across 893 wards BJP leading in 1273 seats Shiv Sena leading in 328 leading | Maharashtra Civic Body Election Results: 893 वार्ड और 2869 सीट पर मतदान, भाजपा खाते में अभी तक 1273 सीट?

Maharashtra Civic Body Election Results LIVE

HighlightsMaharashtra Civic Body Election Results LIVE:Maharashtra Civic Body Election Results LIVE:Maharashtra Civic Body Election Results LIVE:

मुंबईः महाराष्ट्र में मतगणना जारी है। महाराष्ट्र के 893 वार्डों में फैली 2,869 सीटों के लिए 15 जनवरी को मतदान हुआ था और परिणाम आज घोषित हो रहे हैं। 29 नगर निगमों में लगभग 50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुंबई पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां ठाकरे बंधु एकजुट हुए हैं और भाजपा-शिवसेना गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। एग्जिट पोल ने मुंबई में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की भारी जीत की भविष्यवाणी की। इस बीच पूरे महाराष्ट्र में बीजेपी 1273 और शिवसेना 328 सीट पर आगे हैं। 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है। गांधी ने चुनाव आयोग पर "नागरिकों को गुमराह करने" का आरोप लगाया "चुनाव आयोग द्वारा नागरिकों को गुमराह करना ही हमारे लोकतंत्र में विश्वास के पतन का कारण है। वोट चोरी एक राष्ट्रविरोधी कृत्य है। यह टिप्पणी महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के दौरान उंगलियों पर निशान लगाने के लिए पेन के इस्तेमाल के ठाकरे परिवार के आरोपों के बाद आई है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को दावा किया कि मुंबई नगर निगम चुनाव में मतदान के बाद अधिकारियों द्वारा उंगलियों पर निशान लगाने के लिए मार्कर पेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उंगली पर लगी स्याही को सैनिटाइजर से आसानी से मिटाया जा सकता है। हालांकि, राज्य चुनाव आयोग ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

Web Title: Maharashtra Civic Body Election Results LIVE 2869 seats spread across 893 wards BJP leading in 1273 seats Shiv Sena leading in 328 leading

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे