Maharashtra Cabinet Expansion: 1991 के बाद पहली बार शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में?, 35 मंत्री लेंगे शपथ, सीएम फडणवीस, शिंदे और अजित पवार ने की बैठक
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 14, 2024 11:32 AM2024-12-14T11:32:28+5:302024-12-14T11:33:26+5:30
Maharashtra Cabinet Expansion: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 15 दिसंबर को होगा और नए मंत्री नागपुर में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ लेंगे।

file photo
नागपुरः भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार 15 दिसंबर को होगा और नए मंत्री नागपुर में एक समारोह में पद की शपथ लेंगे। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 35 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह तक चलने वाला शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में शुरू होने वाला है। मुंबई में पांच दिसंबर को एक भव्य समारोह में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद जबकि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
5 दिसंबर को मुंबई में एक भव्य समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार डिप्टी बनाए गए थे। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। 1991 के बाद पहली बार मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह (Maharashtra Cabinet Expansion) नागपुर में होगा।
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस बीच, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल गठन को अंतिम रूप देने के लिए उपमुख्यमंत्री शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग मुलाकात की।
दक्षिण मुंबई में पवार के देवगिरी बंगले पर गहन विचार-विमर्श हुआ, जहां उन्होंने अपने पार्टी नेताओं से मुलाकात की। बीस नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किये गये थे। ‘महायुति’ गठबंधन ने राज्य की 288 सीट में से 230 सीट जीतकर सत्ता हासिल की थी। ‘महायुति’ में शामिल भाजपा 132 सीट के साथ सबसे आगे रही।
शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 और पवार की राकांपा को 41 सीट पर जीत मिली थी। सूत्रों ने बताया कि भाजपा को 20-21 मंत्री पद मिल सकते हैं, जबकि शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं।