महाराष्ट्रः सांगली में कोविड-19 के मामले सामने आने पर BJP ने जयंत पाटिल पर साधा निशाना

By भाषा | Published: March 31, 2020 05:52 AM2020-03-31T05:52:42+5:302020-03-31T05:52:42+5:30

सांगली जिले की इस्लामपुर तहसील में एक ही परिवार के 25 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र में जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल सांगली निर्वाचन क्षेत्र से आते हैं।

Maharashtra: BJP slams on Jayant Patil when Covid-19 cases come up in Sangli | महाराष्ट्रः सांगली में कोविड-19 के मामले सामने आने पर BJP ने जयंत पाटिल पर साधा निशाना

File Photo

Highlightsमहाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता अवधूत वाघ ने सांगली निर्वाचन क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 25 मरीजों के मामले में राज्य के मंत्री जयंत पाटिल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहा कि उन्हें (पाटिल को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशव्यापी बंदी की आलोचना करने की 'सजा' मिली है। 

मुंबईः महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता अवधूत वाघ ने सांगली निर्वाचन क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 25 मरीजों के मामले में राज्य के मंत्री जयंत पाटिल पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें (पाटिल को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशव्यापी बंदी की आलोचना करने की 'सजा' मिली है। 

सांगली जिले की इस्लामपुर तहसील में एक ही परिवार के 25 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र में जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल सांगली निर्वाचन क्षेत्र से आते हैं। पाटिल ने पांच दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी बंदी के ऐलान को वर्ष 2016 की नोटबंदी के फैसले से जोड़ते हुए लोगों को परेशानी में डालने का आरोप लगाया था। 

अपने विचित्र बयान में वाघ ने रविवार को कहा कि पाटिल को मोदी की आलोचना करने की 'सजा' मिली है। वाघ ने कहा, '' इस्लामपुर में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन मंत्रीजी (पाटिल के संदर्भ में) को याद रखना चाहिए कि अगर वह मोदी जी की गैर जरूरी आलोचना करेंगे तो उन्हें सजा मिलेगी।'' 

जिलाधिकारी अभिजीत चौधरी ने कहा था कि इस्लामपुर तहसील के ये 25 मरीज एक छोटे से घर में रहते हैं, जिसके कारण सभी संक्रमित हो गए। शुरुआत में सऊदी अरब से लौटे इस परिवार के चार सदस्य 23 मार्च को संक्रमित पाए गए थे। 

Web Title: Maharashtra: BJP slams on Jayant Patil when Covid-19 cases come up in Sangli

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे