लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज्यपाल से कल मिलेंगे बीजेपी नेता, संजय राउत ने कहा- हमें नहीं मिला भाजपा का कोई प्रस्ताव

By भाषा | Updated: November 6, 2019 20:50 IST

संजय राउत ने कहा, 'हम यह कहते आ रहे हैं कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को सरकार बनाना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘उद्धव ठाकरे को भाजपा से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।'

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा- यदि बीजेपी नेता राज्यपाल से मिलते हैं तो वे इससे पूरी तरह सहमतसंजय राउत ने कहा- उद्धव ठाकरे को भाजपा से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि उनके पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर भाजपा से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। राउत ने साथ ही कहा कि यदि भाजपा नेता राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी से गुरुवार को मिलते हैं, तो उनकी पार्टी इस कदम से सहमत है। 

उन्होंने कहा, 'हमने राज्यपाल से मुलाकात की। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता रामदास अठावले ने भी उनसे मुलाकात की। और यदि भाजपा नेता राज्यपाल से मिलते हैं (सरकार गठन का दावा पेश करने के लिये) तो उन्हें सरकार बनाना चाहिए क्योंकि वह (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी है।' 

राउत ने कहा, 'हम यह कहते आ रहे हैं कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को सरकार बनाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे को भाजपा से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।'

बीजेपी नेता मिलेंगे राज्यपाल से

महाराष्ट्र की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है और नयी सरकार के गठन को लेकर गतिरोध जारी रहने के बीच भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी से मुलाकात करेगा।

राज्य में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। लेकिन नयी सरकार में मुख्यमंत्री पद और विभागों के बंटवारे को लेकर भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगी शिवसेना के बीच गतिरोध कायम है। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंतीवार ने बुधवार को कहा, 'प्रदेश इकाई प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस द्वारा मंजूर एक संदेश के साथ कोश्यिारी से मुलाकात करेगा।' उन्होंने कहा, 'राज्यपाल के साथ मुलाकात का ब्यौरा बाद में मीडिया से साझा किया जाएगा।' उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी ने नये प्रदेश प्रमुख का चयन करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। भाजपा नेता ने कहा कि चंद्रकांत पाटिल अगले मंत्रिमंडल में बने रहेंगे। 

मुनगंतीवार ने कहा, 'नये भाजपा प्रदेश प्रमुख का चयन करने की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी की जाएगी।' भाजपा ने एक व्यक्ति एक पद की नीति अपनाई है। पाटिल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। पाटिल ने इस साल जुलाई में प्रदेश भाजपा का प्रभार संभाला था। वह निवर्तमान सरकार में राजस्व मंत्री के पद पर हैं। गौरतलब है कि राज्य में हालिया चुनाव में भाजपा ने 288 सदस्यीय विधानसभा में सबसे अधिक 105 सीटें जीती हैं। वहीं, उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना को 56 सीटों पर जीत मिली।

टॅग्स :महाराष्ट्रसंजय राउतशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी