महाराष्ट्रः बीड में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंका, पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास, मौत, जानिए क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 16, 2020 08:49 PM2020-11-16T20:49:19+5:302020-11-16T20:50:58+5:30

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में करने हेतु निर्देश दे दिए गए हैं।’’

Maharashtra Beed Young man throws acid his girlfriend attempts her body on fire dies | महाराष्ट्रः बीड में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंका, पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास, मौत, जानिए क्या है मामला

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

Highlightsआरोपी की पहचान अविनाश राजुरे (25) के रूप में की गई है और उसे नांदेड जिले से गिरफ्तार किया गया है।महिला प्रदेश के नांदेड़ जिले के शेलगांव की रहने वाली थी और वह पुणे से आरोपी के साथ अपने शहर जा रही थी।महिला पर कथित रूप से तेजाब फेंका और बाद में पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया।

औरंगाबादः महाराष्ट्र के बीड जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंका और उसे जलाने का प्रयास किया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में करने हेतु निर्देश दे दिए गए हैं।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अविनाश राजुरे (25) के रूप में की गई है और उसे नांदेड जिले से गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार की है। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हमला क्यों किया गया। उन्होंने बताया कि महिला प्रदेश के नांदेड़ जिले के शेलगांव की रहने वाली थी और वह पुणे से आरोपी के साथ अपने शहर जा रही थी।

बीड जिले के नेकनुर थाने के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान दोनों जिले के यलंब घाट स्थित एक सुनसान स्थान पर रुके जहां आरोपी ने महिला पर कथित रूप से तेजाब फेंका और बाद में पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मरने वाली महिला के उम्र के बारे में नहीं बताया। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात के बाद तीन बजे की है और पुलिस को अगले दिन दोपहर में घटना की जानकारी मिली।

उसे दोपहर करीब दो बजे अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने शनिवार को महिला का बयान दर्ज किया, लेकिन उसने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि उस पर हमला क्यों किया गया। बाद में उसकी मृत्यु हो गयी।’’ अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की ​संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Web Title: Maharashtra Beed Young man throws acid his girlfriend attempts her body on fire dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे