महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः भाजपा अपने दम पर 100 के पार, 115 पर आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 24, 2019 10:21 AM2019-10-24T10:21:59+5:302019-10-24T10:21:59+5:30

अधिकारियों ने बताया कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आरंभ हुई। एग्जिट पोल (मतदान के बाद सर्वेक्षण) ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन की आसान जीत की संभावना जताई है।

Maharashtra assembly elections: BJP crosses 100 on its own, ahead of 115 | महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः भाजपा अपने दम पर 100 के पार, 115 पर आगे

184 पर बीजेपी और शिवसेना गठबंधन आगे चल रहा है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 87 पर लीड कर रही है। 

Highlightsमतगणना ड्यूटी के लिए करीब 25,000 कर्मियों की तैनाती की गयी है।महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों के रुझान आ चुके हैं। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और सातारा लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे आरंभ हो गई। इन सीटों पर मतदान सोमवार को हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आरंभ हुई। एग्जिट पोल (मतदान के बाद सर्वेक्षण) ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन की आसान जीत की संभावना जताई है।

मतगणना ड्यूटी के लिए करीब 25,000 कर्मियों की तैनाती की गयी है। महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इनमें से 184 पर बीजेपी और शिवसेना गठबंधन आगे चल रहा है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 87 पर लीड कर रही है। 

बीजेपी अपने दम पर 115 सीटों पर आगे है। जबकि शिवसेना 69 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना के आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से आसान जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वह चुनावी मैदान में पहली बार उतरे हैं। ठाकरे (29) के सामने राकांपा के सुरेश माने हैं। लेकिन ठाकरे ने शुरुआती रुझान में 7,000 से अधिक मतों से बढ़त बना रखी है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पंवार ने बारामती सीट पर भाजपा के प्रतिद्वंद्वी गोपीचंद पढालकर पर 6,595 मतों से बढ़त बना रखी है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे अपनी प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता पंकजा मुंडे से 1,654 मतों से आगे चल रहे हैं। राधाकृष्ण विखे पाटिल शिर्डी विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुरेश थोराट से 4,844 मतों से आगे चल रहे हैं। राकांपा प्रमुख शरद पंवार के संबंधी रोहित पंवार करजात-जामखेड़ सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राज्य मंत्री राम शिंदे से 3,099 मतों से आगे चल रहे हैं। 

 

Web Title: Maharashtra assembly elections: BJP crosses 100 on its own, ahead of 115

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे