महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव:भाजपा और राकांपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा

By भाषा | Published: March 30, 2021 06:29 PM2021-03-30T18:29:51+5:302021-03-30T18:29:51+5:30

Maharashtra Assembly by-election: BJP and NCP candidates fill nomination papers | महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव:भाजपा और राकांपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा

महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव:भाजपा और राकांपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा

पुणे (महाराष्ट्र), 30 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समाधान औटाडे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के भागीरथ भाल्के ने पंढरपुर-मंगलवेढा विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को अपना नामांकन पत्र भरा।

राकांपा प्रत्याशी भगीरथ भाल्के दिवंगत विधायक भरत भाल्के के बेटे हैं। इस सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होगा।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी अच्छे अंतर से यह सीट जीतेगी।

प्रदेश राकांपा प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि मतदाता भाल्के के पक्ष में खड़े होंगे और वह जीत दर्ज करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra Assembly by-election: BJP and NCP candidates fill nomination papers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे