लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा- कांग्रेस के विधायक सुरक्षित और सही जगह पर

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 24, 2019 12:12 IST

महाराष्ट्र में बीजेपी की ओर से भी बयान आया। बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा, ''जो लोग पिछले 10 दिनों में अपने न्यूनतम साझा कार्यक्रम के बारे में फैसला नहीं ले सके वे राज्यपाल के सामने 10 मिनट में विधायकों की परेड कैसे करा सकते हैं?''

Open in App
ठळक मुद्देअशोक चव्हाण ने आगे कहा, ''शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के पास संख्याबल है। गुमराह किए गए कई विधायक वापस आ चुके हैं। बाकी बचे विधायक भी वापस आ जाएंगे। हमारे सभी विधायक सुरक्षित और सही जगह पर हैं।शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया कि 165 विधायक शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर दावा किया कि कांग्रेस के विधायक सुरक्षित और सही जगह पर हैं। उनका कहना है कि सरकार बनाने के लिए कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना के पास पर्याप्त संख्याबल है। 

अशोक चव्हाण ने मीडिया से कहा, ''मैं पवार साब से मिला। मुझे बताया गया कि अजित पवार द्वारा विधायकों के पत्र का दुरुपयोग किया गया। शरद पवार साब के विधायकों ने उस पत्र के जरिये किसी तरह का समर्थन देने से मना कर दिया, उन्होंने कहा कि उनके पत्र का दुरुपयोग किया गया था।'' 

अशोक चव्हाण ने आगे कहा, ''शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के पास संख्याबल है। गुमराह किए गए कई विधायक वापस आ चुके हैं। बाकी बचे विधायक भी वापस आ जाएंगे। हमारे सभी विधायक सुरक्षित और सही जगह पर हैं। हमें किसी चीज के बारे में कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।''

इससे पहले विधायकों की संख्या को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया। उन्होंने कहा कि 165 विधायक शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ हैं।

वहीं, महाराष्ट्र में बीजेपी की ओर से भी बयान आया। बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा, ''जो लोग पिछले 10 दिनों में अपने न्यूनतम साझा कार्यक्रम के बारे में फैसला नहीं ले सके वे राज्यपाल के सामने 10 मिनट में विधायकों की परेड कैसे करा सकते हैं?''

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसनरेंद्र मोदीमोदी सरकारअमित शाहराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारअजित पवारकांग्रेसशिव सेनाउद्धव ठाकरेसंजय राउतसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos