महाराष्ट्र: सीएम शिंदे के बेटे पर लगे आरोप को लेकर संजय राउत के खिलाफ एक और FIR दर्ज

By रुस्तम राणा | Published: February 24, 2023 02:45 PM2023-02-24T14:45:33+5:302023-02-24T14:49:51+5:30

महाराष्ट्र के बीड शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर, संजय राउत के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए), 500 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी और 501 (दोनों मानहानि से संबंधित), 504 (जानबूझकर अपमान) जैसी अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं।

Maharashtra: Another FIR filed against Sanjay Raut over allegation against CM Shinde's son | महाराष्ट्र: सीएम शिंदे के बेटे पर लगे आरोप को लेकर संजय राउत के खिलाफ एक और FIR दर्ज

महाराष्ट्र: सीएम शिंदे के बेटे पर लगे आरोप को लेकर संजय राउत के खिलाफ एक और FIR दर्ज

Highlightsसंजय राउत के खिलाफ महाराष्ट्र के बीड जिले में मानहानि का मामला दर्ज किया गया है इससे पहले उनके खिलाफ बुधवार रात को ठाणे शहर के कपूरबावड़ी थाने में केस दर्ज कराया गया थाठाकरे गुट के कद्दावर नेता ने हाल ही में श्रीकांत शिंदे से जान को खतरा होने का दावा किया था

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे से जान को खतरा होने के दावे पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के खिलाफ महाराष्ट्र के बीड जिले में मानहानि का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार को शिवसेना की बीड जिला इकाई के प्रमुख द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि बीड शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर, राज्यसभा सदस्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 500 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके साथ ही 501 (दोनों मानहानि से संबंधित), 504 (जानबूझकर अपमान) और अन्य धाराएं लगाई गई हैं।

राउत के खिलाफ आरोप के संबंध में दर्ज की गई यह दूसरी एफआईआर है। इससे पहले उनके खिलाफ पहला मामला बुधवार रात को ठाणे शहर के कपूरबावड़ी थाने में दर्ज कराया गया है। बहरहाल दोनों जगहों पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि ठाकरे गुट की शिवसेना के कद्दावर नेता संजय राउत ने हाल ही में पत्र में दावा किया कि 'लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने उन्हें मारने की सुपारी ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को दी है।

Web Title: Maharashtra: Another FIR filed against Sanjay Raut over allegation against CM Shinde's son

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे