कोरोना बेलगाम! दिल्ली में 17 हजार तो महाराष्ट्र में 40 हजार से अधिक नए केस, राजधानी में अगले दो दिन वीकेंड कर्फ्यू

By विनीत कुमार | Published: January 7, 2022 10:11 PM2022-01-07T22:11:49+5:302022-01-07T22:11:49+5:30

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात से सोमवार सुबह 6 बजे तक होगा। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 17 हजार से ज्यादा कोरोना मामले मिले। महाराष्ट्र में 40 हजार से अधिक केस सामने आए।

Maharashtra and Delhi covid latest update as Capital goes under weekend curfew | कोरोना बेलगाम! दिल्ली में 17 हजार तो महाराष्ट्र में 40 हजार से अधिक नए केस, राजधानी में अगले दो दिन वीकेंड कर्फ्यू

दिल्ली-महाराष्ट्र में कोरोना हुआ बेलगाम

Highlightsदिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 17,335 नए मामले आए, 9 लोगों की मौत।महाराष्ट्र में 40, 925 नए मामले मिले, राज्य में 20 लोगों की मौत भी कोरोना से शुक्रवार को हुई।केवल मुंबई से शुक्रवार को कोरोना के 20,971 केस मिले जबकि 6 और रोगियों की मौत हो गई।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली सहित महाराष्ट्र में कोरोना अब बेलगाम रफ्तार पकड़ चुका है। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के  17,335 नए मामले आए और 9 लोगों की मौत हुई। वहीं महाराष्ट्र में 40, 925 नए मामले मिले। महाराष्ट्र में 20 लोगों की मौत भी कोरोना से शुक्रवार को हुई। अकेले मुंबई से 20,971 केस मिले जबकि 6 और रोगियों की मौत हो गई। इस बीच दिल्ली में शुक्रवार से दो दिन का वीकेंड कर्फ्यू लग गया है।

दिल्ली में अगले दो दिन 'कोरोना कर्फ्यू'

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में शुक्रवार रात 10 बजे से अगले 55 घंटे का वीकेंड कर्फ्यू लग गया है। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा की थी। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं में शामिल व्यक्तियों और आपातकालीन स्थिति का सामना करने वालों को ही अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति होगी।

बाहर निकलने वालों को सरकार द्वारा जारी ई-पास या वैध पहचानपत्र प्रस्तुत करना होगा। कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक पार्क और उद्यान बंद रहेंगे। शादी समारोह और अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत होगी। 

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17,335 नए मामले सामने आए जो आठ मई के बाद एक दिन में सबसे अधिक हैं। दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर 17.73 प्रतिशत तक पहुंच गई। गुरुवार को संक्रमण के 15,709 मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण दर 15.34 प्रतिशत रही थी। 

इससे पहले बुधवार को 10,665 जबकि मंगलवार को 5,481 मामले सामने आए थे। शुक्रवार से पहले एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले आठ मई को सामने आए थे जबकि 17,364 लोग संक्रमित मिले थे और संक्रमण दर 23.34 प्रतिशत रही थी। उस दिन 332 रोगियों की मौत हुई थी।

महाराष्ट्र में कोरोना की तेज रफ्तार

महाराष्ट्र में शुक्रवार को एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 41 हजार 492 पहुंच गई। वहीं, केवल मुंबई में एक्टिव केस बढ़कर 91 हजार 731 हो गए हैं। राज्य में ओमीक्रोन मामलों की संख्या भी बढ़कर 876 पहुंच गई है। इसमें 435 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र में 36,265 कोरोना केस मिल थे।

Web Title: Maharashtra and Delhi covid latest update as Capital goes under weekend curfew

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे