महाराष्ट्र: आदित्य ठाकरे सोनिया, मनमोहन से मिलने पहुंचे दिल्ली, उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण के लिए किया आमंत्रित
By अभिषेक पाण्डेय | Published: November 27, 2019 10:29 PM2019-11-27T22:29:52+5:302019-11-27T22:39:00+5:30
Aaditya Thackeray: उद्धव ठाकरे के गुरुवार को होने वाले सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने के लिए आदित्य ठाकरे पहुंचे सोनिया, मनमोहन के घर
महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर गुरुवार को होने वाले उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी के शामिल न होने की खबरों के बाद उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे ने बुधवार रात नई दिल्ली जाकर खुद सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
आदित्य ठाकरे ने खुद सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास जाकर उन्हें उद्धव ठाकरे के गुरुवार शाम 6:40 मिनट पर होने वाले शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
Delhi: Shiv Sena leader Aaditya Thackeray at Congress interim president Sonia Gandhi's residence to invite her for the swearing-in ceremony of Uddhav Thackeray as the Chief Minister of #Maharashtra, tomorrow. https://t.co/8HXDkuFicNpic.twitter.com/Y399YsClJQ
— ANI (@ANI) November 27, 2019
आदित्य ने सोनिया और मनमोहन को घर जाकर किया आमंत्रित
एएनआई के मुताबिक, आदित्य ने सोनिया से मुलाकात के बाद कहा, 'हम यहां नई सरकार के लिए उनकी (सोनिया) शुभकामनाएं और आशीर्वाद लेने आए हैं। हमने कई नेताओं को आमंत्रित किया है। हम डॉक्टर मनमोहन सिंह की भी शुभकामनाएं ले रहे हैं।'
सोनिया से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया।
उद्धव ठाकरे एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना के गठबधंन से बने महा विकास अघाड़ी के नेता के तौर पर गुरुवार शाम शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।Delhi: Shiv Sena leader Aaditya Thackeray at Former Prime Minister Dr Manmohan Singh's residence to invite him for the swearing-in ceremony of Uddhav Thackeray as the Chief Minister of #Maharashtra, tomorrow. pic.twitter.com/QQznDYSfoc
— ANI (@ANI) November 27, 2019
सोनिया और डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा, 'हम सोनिया गांधी जी और डॉक्टर मनमोहन सिंह से मिले क्योंकि उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद आवश्यक है। अब हम मुंबई वापस लौट रहे हैं।'