महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 826 नए मामले, 52 लोगों की मौत

By भाषा | Published: May 25, 2021 09:55 AM2021-05-25T09:55:13+5:302021-05-25T09:55:13+5:30

Maharashtra: 826 new cases of Kovid-19 in Thane, 52 people killed | महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 826 नए मामले, 52 लोगों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 826 नए मामले, 52 लोगों की मौत

ठाणे, 25 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 826 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,10,805 हो गयी, वहीं संक्रमण से 52 और लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों की पुष्टि सोमवार को हुई।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 52 लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 8,923 हो गयी है। जिले में संक्रमण से मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है।

जिला प्रशासन ने ठीक हो चुके लोगों और उपचाराधीन मरीजों के बारे में जानकारी नहीं दी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पास के पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,07,460 हो गयी है और मृतक संख्या 1,993 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 826 new cases of Kovid-19 in Thane, 52 people killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे