महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 280 नए मामले, 11 लोगों की मौत

By भाषा | Published: July 24, 2021 08:51 AM2021-07-24T08:51:33+5:302021-07-24T08:51:33+5:30

Maharashtra: 280 new cases of Kovid-19 in Thane, 11 dead | महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 280 नए मामले, 11 लोगों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 280 नए मामले, 11 लोगों की मौत

ठाणे, 24 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 280 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,42,240 हो गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामले शुक्रवार को सामने आए। संक्रमण से 11 और लोगों की मौत होने से जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,955 हो गई है।।

ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,29,069 हो गई है वहीं संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3,095 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 280 new cases of Kovid-19 in Thane, 11 dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे