लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बाद भी चामुंडा माता के दर्शन में नहीं होगी कोई दिक्कत, नवरात्रि पर जारी किया व्हाट्सएप नंबर

By भाषा | Updated: March 27, 2020 17:16 IST

हल्लू सराय के प्राचीन सिद्ध पीठ चामुंडा देवी मंदिर के महंत मुरली सिंह ने बताया कि कोराना वायरस के चलते प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद मंदिर के कपाट बन्द कर दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचामुंडा देवी मंदिर के महंत ने बताया कि यह मंदिर आज तक कभी भी बन्द नहीं हुआ था।भक्तों के लिए व्हाट्सऐप नंबर 9084175046 जारी किया है जिस पर भक्तों को 20 से 30 सेकंड के लिए माता के दर्शन कराए जा रहे है।

संभल: कोराना वायरस प्रकोप के चलते पूरे देश में लागू 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच सम्भल में नवरात्रि पर माता चामुंडा देवी के भक्त व्हाट्सऐप के जरिए दर्शन कर रहे हैं। नवरात्रि को लेकर मंदिर के महंत ने भक्तों के लिए व्हाट्सऐप पर 20-25 सेकंड के लिए माता के दर्शन की सुविधा मुहैया कराई है।सम्भल के हल्लू सराय के प्राचीन सिद्ध पीठ चामुंडा देवी मंदिर के महंत मुरली सिंह ने बताया कि कोराना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद मंदिर के कपाट बन्द कर दिए गए हैं लेकिन नवरात्रि व भक्तों की आस्था को देखते हुए हमने व्हाट्सऐप पर माता रानी के लाइव दर्शन की व्यवस्था की है क्योंकि यह सिद्ध पीठ 800 वर्ष पुराना है।उन्होंने बताया कि यह मंदिर आज तक कभी भी बन्द नहीं हुआ था। हमने भक्तों के लिए व्हाट्सऐप नंबर 9084175046 जारी किया है जिस पर भक्तों को 20 से 30 सेकंड के लिए माता के दर्शन कराए जा रहे है। देश में कोराना का ज्यादा असर नहीं हो, ऐसी चामुंडा देवी से प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि जब तक देश में लॉक डाउन रहेगा तब तक भक्तों को हम माता के दर्शन कराते रहेंगे।

टॅग्स :नवरात्रिउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं