महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे सरकार की दूसरी जीत, कांग्रेस नेता नाना पटोले बने विधानसभा अध्यक्ष

By भाषा | Published: December 1, 2019 11:20 AM2019-12-01T11:20:48+5:302019-12-01T11:27:22+5:30

नाना पटोले विदर्भ के साकोली से विधायक हैं और विधानसभा में चौथा कार्यकाल है.

Maha Vikas Aghadi candidate Congress leader Nana Patole has been elected as Maharashtra Assembly Speaker. | महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे सरकार की दूसरी जीत, कांग्रेस नेता नाना पटोले बने विधानसभा अध्यक्ष

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे सरकार की दूसरी जीत, कांग्रेस नेता नाना पटोले बने विधानसभा अध्यक्ष

Highlightsउद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार ने शनिवार को राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया।कुल 169 विधायकों ने विश्वास मत के पक्ष में वोट दिया। 

कांग्रेस नेता नाना पटोले का महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले भाजपा उम्मीदवार किशन कथोरे ने रविवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है। नामांकन वापस लेने की समयसीमा रविवार को सुबह दस बजे तक थी। कांग्रेस ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर पार्टी विधायक पटोले के नाम का शनिवार को एलान किया जबकि भाजपा ने कथोरे को अपना प्रत्याशी बनाया था।

पटोले विदर्भ में साकोली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि कथोरे ठाणे में मुरबाड से विधायक हैं। यह दोनों का विधायक के तौर पर चौथा कार्यकाल है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार ने शनिवार को राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। कुल 288 सदस्यों वाले सदन में मतदान से पहले भाजपा के 105 विधायकों के बहिर्गमन करने के बाद कुल 169 विधायकों ने विश्वास मत के पक्ष में वोट दिया। 

Web Title: Maha Vikas Aghadi candidate Congress leader Nana Patole has been elected as Maharashtra Assembly Speaker.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे