लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: मुस्लिम नेताओं के पार्टी छोड़ने पर केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा- बीजेपी ने नो एक्जिट का बोर्ड नहीं लगा रखा

By भाषा | Updated: February 9, 2020 17:06 IST

सीएए को संविधान विरोधी बताते हुए इंदौर नगर निगम में भाजपा के इकलौते मुस्लिम पार्षद उस्मान पटेल ने पार्टी से 40 साल पुराना नाता तोड़ने की शनिवार को घोषणा की थी। इससे पहले, सीएए के खिलाफ भाजपा के करीब 80 अन्य मुस्लिम नेताओं ने पिछले महीने पार्टी से नाता तोड़ लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने सीएए विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, "जो लोग भारतीय मुसलमानों की नागरिकता को लेकर प्रश्न खड़ा कर रहे हैं, वे विकृत मानसिकता से पीड़ित हैं। इस मौके पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन भी मौजूद थे।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ मध्य प्रदेश के कई मुस्लिम नेताओं के भाजपा छोड़ने पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने अपने यहां "नो एक्जिट" या "नो इंट्री" का बोर्ड नहीं लगा रखा है।

नकवी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "भाजपा एक बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उसने अपने यहां नो एक्जिट या नो इंट्री का बोर्ड नहीं लगा रखा है। लोग भाजपा में आते हैं और जिन लोगों की पार्टी में रहने की इच्छा नहीं होती, वे चले भी जाते हैं।" उन्होंने इस बात से इंकार किया कि भाजपा अपनी ही पार्टी के मुस्लिम नेताओं को समझाने में असफल रही है कि सीएए देश के हित में है।

नकवी ने कहा, "जिन लोगों के दिमाग में सीएए को लेकर कोई गलतफहमी भर गयी है, उनसे हमारी अपील है कि वे इसे दूर करने के लिए खुले दिमाग से इस पर विचार करें। वे यह भी सोचें कि "बोगस बैशिंग ब्रिगेड" सीएए के बारे में फर्जी बातें फैलाकर एक वर्ग विशेष में भय और भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश क्यों कर रहा है?"

गौरतलब है कि सीएए को संविधान विरोधी बताते हुए इंदौर नगर निगम में भाजपा के इकलौते मुस्लिम पार्षद उस्मान पटेल ने पार्टी से 40 साल पुराना नाता तोड़ने की शनिवार को घोषणा की थी। इससे पहले, सीएए के खिलाफ भाजपा के करीब 80 अन्य मुस्लिम नेताओं ने पिछले महीने पार्टी से नाता तोड़ लिया था। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने यह भी कहा, "सीएए को एक लम्बी प्रक्रिया के बाद संसद ने पारित किया है। जो लोग सीएए को लेकर भ्रम फैला रहे हैं कि उन्हें भी यह बात मालूम है कि सीएए में न तो कोई बदलाव होने वाला है, न ही इसे वापस लिया जायेगा।"

नकवी ने कहा, "खुद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि सीएए से भारत के किसी भी नागरिक की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। मैं खासतौर से मुस्लिम समुदाय को भरोसा दिलाता हूं कि भारतीय मुसलमानों की नागरिकता 100 प्रतिशत सुरक्षित है।"

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने सीएए विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, "जो लोग भारतीय मुसलमानों की नागरिकता को लेकर प्रश्न खड़ा कर रहे हैं, वे विकृत मानसिकता से पीड़ित हैं। ये लोग समाज के एक बड़े तबके को प्रगति पथ से अलग-थलग रखने के पाप और षडयंत्र में लगे हैं।"

मीडिया से बातचीत से पहले, नकवी ने यहां अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित "हुनर हाट" का उद्घाटन किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन भी मौजूद थे। इस नौ दिवसीय आयोजन में देश भर के कलाकारों की हस्तनिर्मित कलाकृतियों और अलग-अलग वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री होगी।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनमुख्तार अब्बास नक़वीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों