लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: भोपाल गैस पीड़ितों के उपचार के लिये बनाये गये अस्पताल के कुल 14 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों 

By भाषा | Updated: January 24, 2020 13:40 IST

बीएमएचआरसी के एक वरिष्ठ सर्जन के मुताबिक संस्थान के कुल 15 डॉक्टरों में से 13 ने बुधवार को इस्तीफा दिया जबकि आज एक और डॉक्टर के इस्तीफे के साथ ही कुल 14 डॉक्टरों ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएचएमआरसी में अक्सर आने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि अस्पताल में लगभग 4,000 बाह्यरोगी मरीज आते हैं। यह अस्पताल भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को समुचित उपचार की सुविधा देने के उद्देश्य से बनाया गया है। 

भोपाल गैस पीड़ितों के उपचार के लिये बनाये गये अस्पताल भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) के एक और डॉक्टर ने गुरुवार को अपना इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही अब तक कुल 14 डॉक्टर अपना इस्तीफा दे चुके हैं। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि उन्हें मरीजों के उपचार के लिये अनुमति अथवा बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

बीएमएचआरसी के एक वरिष्ठ सर्जन ने पीटीआई भाषा को बताया कि संस्थान के कुल 15 डॉक्टरों में से 13 ने बुधवार को इस्तीफा दिया जबकि आज एक और डॉक्टर के इस्तीफे के साथ ही कुल 14 डॉक्टरों ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

हमने आज सुबह इंडियन काउंसिल मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक को इस संबंध में ई-मेल कर दिया है। उन्होंने कहा कि बार बार की दलीलों के बावजूद अस्पताल प्रबंधन डॉक्टरों को पदोन्नति नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमारे पास मरीजों के उपचार के लिये दवाएं और सर्जिकल उपकरण नहीं हैं।

डॉक्टर ने आरोप लगाया कि कई दफा स्थिति इस प्रकार हो जाती है कि हमें आपरेशन की लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है। इस मामले में प्रतिक्रिया के लिये कई दफा संपर्क करने के बावजूद बीएमएचआरसी की निदेशक प्रभा देसिकन से संपर्क नहीं हो सका।

बीएचएमआरसी में अक्सर आने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि अस्पताल में लगभग 4,000 बाह्यरोगी मरीज आते हैं। यह अस्पताल भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को समुचित उपचार की सुविधा देने के उद्देश्य से बनाया गया है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां