लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः शहडोल सरकारी अस्पताल में छह बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सख्त

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: November 30, 2020 20:47 IST

दरअसल 48 घंटों में एक ही सरकारी अस्पताल में 6 बच्चों की मौत ने सरकारी स्वास्थ्य तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पालकों का आरोप है कि उनके बच्चों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई.

Open in App
ठळक मुद्देसभी अस्पतालों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाए.मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लोगों की जिंदगी बचाना बहुत आवश्यक है.

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल के सरकारी कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में 48 घंटों में शहडोल में छह बच्चों की मृत्यु की घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस घटना की जांच कर प्रतिवेदन सौंपा जाए.

यदि चिकित्सक और स्टाफ दोषी पाए जाएं तो ऐसे लोगों को दंडित किया जाए. दरअसल 48 घंटों में एक ही सरकारी अस्पताल में 6 बच्चों की मौत ने सरकारी स्वास्थ्य तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पालकों का आरोप है कि उनके बच्चों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दोपहर ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के तत्काल बाद मुख्यमंत्री ने समीक्षा करते हुए कहा कि इस तरह की स्थितियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि बच्चों के इलाज में कहीं भी व्यवस्थाओं में कमी है तो उसे दूर किया जाए.

वेंटिलेटर एवं अन्य उपकरणों का समुचित प्रबंध हो. आवश्यक हो तो विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं लेकर रोगियों को स्वास्थ्य लाभ दिया जाए. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा शहडोल में बच्चों की मृत्यु के मामले में यह देखें कि इसकी जड़ में कहीं लापरवाही तो नहीं.

जिला, संभाग और राजधानी के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस घटना को गंभीरता से लें और आवश्यक हो तो जबलपुर से चिकित्सा विशेषज्ञ भेज कर अन्य ऐसे रोगी बच्चों का उपचार कार्य किया जाए. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लोगों की जिंदगी बचाना बहुत आवश्यक है. सभी अस्पतालों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाए.

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना के अलावा अन्य रोगों से ग्रस्त रोगियों विशेषकर बच्चों में निमोनिया आदि की स्थिति पर नजर रखते हुए स्वास्थ्य विभाग का अमला चुस्त और चौकस रहे. इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी उपस्थित थे. अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि शहडोल अस्पताल के चिकित्सकों से प्रतिवेदन मांगा गया है. लापरवाही का मामला होने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. बैठक में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मनीष रस्तोगी भी उपस्थित थे.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत