MP: सतना में धर्म-परिवर्तन के आरोप में पादरी गिरफ्तार, हड़कंप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 16, 2017 10:51 AM2017-12-16T10:51:35+5:302017-12-16T10:55:50+5:30

मध्य प्रदेश में बजरंग दल और पादरी समुदाय आमने-सामने हो गया है।

madhya pradesh priests singing carols detained car burnt | MP: सतना में धर्म-परिवर्तन के आरोप में पादरी गिरफ्तार, हड़कंप

mp

मध्य प्रदेश के सतना में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। इस मामले में एक पादरी को गिरफ्तार किया गया है जबकि 30 से ज्यादा को गिरफ्तार भी किया गया है। बजरंग दल की ओर से आरोप लगाया गया है कि वह धर्मांतरण करा रहे थे। इन पादरियों पर कथित तौर पर लोगों के एक समूह को हिंदू धर्म से ईसाई धर्म के रूपांतरण के लिए मजबूर करने का आरोप है।

इस मामले पर पादरियों का आरोप है कि पुलिस परिसर में ही बजरंग दल के लोगों ने उनके साथ झगड़ा किया।हिरासत में लिए गए लोगों का कहना है कि वे रोज की तरह प्रार्थना करने जा रहे थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस बिना उनकी बात सुने उन्हें थाने ले आई।

पुलिस और बजरंग दल के दोनों इस बार से इंकार कर रहे हैं। पुलिस थाने में हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में पूछने आए आठ पादरियों को भी हिरासत में ले लिया और उनकी कार जला दी गई।  धर्म अधिनियम की स्वतंत्रता एवं धारा 153-बी और 295-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल ये मामला काफी गरमा गया है दोनों की तरफ से इसको तूल दिया जा रहा है।

Web Title: madhya pradesh priests singing carols detained car burnt

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे