लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: गाय के ‘विस्फोटक मिश्रित’ भोजन खाने से घायल होने का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की

By भाषा | Updated: June 17, 2020 14:44 IST

ये घटना केरल के उस मामले के बाद आया है जिसमें पलक्कड़ जिले में एक गर्भवती हथिनी विस्फोटक भरा अनानास खाने से गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई थी और अंत में उसकी मौत हो गई थी। केरल के बाद इसी तरह की एक घटना में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक गर्भवती गाय की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के उमरिया जिले में की घटना, गाय के विस्फोटक मिश्रित भोजन खाने से घायल होने की पुलिस कर रही है जांचपशु चिकित्सक को बुलाकर गाय का उपचार कराया गया है, इलाके के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दोषी की गिरफ्तारी की उठाई मांग

उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक गाय के विस्फोटक मिश्रित भोजन खाने से घायल होने के मामले की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गाय मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

जिले के गिन्जरी गांव के निवासी गाय के मालिक ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया, 'हम सुबह गाय को चरने के लिये छोड़ देते थे। गाय घर के आसपास 500 मीटर के दायरे में घूमती थी और शाम को लौट आती थी लेकिन 14 जून को वह वापस नहीं आई तो हमने दो दिन तक उसकी तलाश की और 16 जून को उसे ढूंढ लिया और देखा कि उसका निचला जबड़ा बुरी तरह ज़ख्मी है।' 

अग्रवाल ने बताया, 'मुझे संदेह है कि गाय ने विस्फोटक मिला भोजन खाया है। इसके कारण उसका जबड़ा और मुंह ज़ख्मी हो गया है। गाय अब कुछ खा नहीं पा रही है और इस कारण अपने एक माह के बछड़े को दूध भी नहीं पिला पा रही है।' 

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन शर्मा ने पत्रकारों से कहा, 'हमें जानकारी मिली है कि पाली पुलिस थाना क्षेत्र में एक गाय ज़ख्मी हो गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पशु चिकित्सक को बुलाकर गाय का उपचार कराया है।' 

उन्होंने बताया, 'इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।' इस बीच इलाके के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गाय को घायल करने वाले व्यक्ति की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा। दल के नेता उपेंद्र सिंह ने कहा, ‘इस मामले में पुलिस ने अगर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो हम उसे तलाश कर लेंगे।'

टॅग्स :मध्य प्रदेशगाय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया