लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में शख्स को मिला 3419 करोड़ रुपये का बिजली बिल, सुनते ही पड़ा बीमार, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2022 07:34 IST

ग्वालियर में एक शख्स के पास जुलाई में 3419 करोड़ का बिजली बिल आया। बाद में ये बाद सामने आई कि गलत बिजली बिल भेजा गया है। इसके बाद इसमें सुधार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सरकारी बिजली कंपनी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने थमाया गलत बिल।3419 करोड़ रुपये का बिल थमा दिया गया था, जिसके बारे में जानकर शख्स की तबीयत खराब हो गई।बिजली कंपनी ने हालांकि इसे मानवीय भूल बताकर तत्काल इसमें सुधार किया, असल बिल 1300 रुपये का आया।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बिजली विभाग का एक हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है। दरअसल, सरकारी बिजली कंपनी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ग्वालियर में रहने वाली प्रियंका गुप्ता को 3419 करोड़ रुपये का बिल थमा दिया, जिसके बारे में सुनकर उनके ससुर बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया।

बिजली कंपनी को हालांकि जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली, उसने तत्काल बिल में सुधार किया और इसे मानवीय भूल बताया। सुधार के बाद असल बिजली बिल 1300 रुपये का आया।

इस बारे में ग्वालियर की शिव विहार कॉलोनी के निवासी और प्रियंका गुप्ता के पति संजीव कनकने ने बताया, ‘इस बार उनका बिजली बिल 3,419 करोड़ रुपए का आया। यह देखकर उनकी पत्नी परेशान हो गई और पिता की तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बिजली कंपनी के पोर्टल पर ऑनलाइन देखा तो यही धनराशि बता रहा था।’ 

उन्होंने कहा कि जब बिजली कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया तो वे भी हैरान रह गए, लेकिन बाद में बिल में सुधार कर दिया। गलत बिल को 20 जुलाई को जारी किया गया था।

वहीं, बिजली कंपनी के महाप्रबंधक नितिन मांगलिक ने बताया, ‘यह एक मानवीय भूल है। दरअसल उपभोक्ता के सर्विस क्रमांक को खपत की गई यूनिट के स्थान पर डाल दिया गया और सॉफ्टवेयर ने उसी हिसाब से बिल बना दिया। यह गलती संज्ञान में आते ही तुरंत बिल को सही किया गया और अब उसका करीब 1,300 रुपए की धनराशि का बिल आया है।’ 

पूरे मामले में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि गलती को तुरंत सुधारा गया और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

टॅग्स :Madhya Pradeshgwalior
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया