लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश सरकार पर भी संकट के बाद, निर्दलीय विधायक शेरा ने कहा- अपन तो मंत्री बनेगा!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 8, 2019 19:50 IST

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरु होते ही कांग्रेस की सरकार पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. ये संकट निर्दलीय विधायक ने खड़ा किया है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की सरकार पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा ने कहा कि वे मंत्री बनेंगे.

भोपाल, 8 जुलाईः मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरु होते ही कांग्रेस की सरकार पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. ये संकट निर्दलीय विधायक ने खड़ा किया है. निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा ने कहा कि वे मंत्री बनेंगे. हालांकि कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वे मंत्री मंडल विस्तार नहीं कर रहे हैं.

निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा ने आज राज्य विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात साफ कर दी कि कांग्रेस को उनका समर्थन है और वे जल्द ही मंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि मंत्रियों से ज्यादा काम तो वे करा रहे हैं. उन्होंने वर्तमान सरकार को अल्पमत की सरकार कहने को लेकर कहा कि कांग्रेस की सरकार पूरे पांच साल चलेगी, अपन तो मंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ी तो भाजपा के 5-6 विधायक कांग्रेस में तोड़कर ले आएंगे. उन्होंने कहा कि राज्य के नागरिकों के हित में कांग्रेस की सरकार बजट लाने वाली है.

उल्लेखनीय है कि शेरा लगातार सरकार पर मंत्री बनाए जाने को लेकर दबाव बनाए हुए हैं. हालांकि उन्हें मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से आश्वासन मिला है, मगर फिलहाल मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने से वे दुखी भी हैं. शेरा के अलावा बसपा और सपा की ओर से भी कांग्रेस को समर्थन मिला हुआ है. बसपा की विधायक रामबाई भी कांग्रेस पर मंत्री बनाए जाने को लेकर दबाव बनाए हुए हैं.

अधिकारी नहीं जा सकेंगे विदेश

मानसून सत्र के दौरान अब राज्य के अधिकारी विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे. विधानसभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र के एक दिन पहले अधिकारियों के संबंध में इस तरह के निर्देश जारी किए हैं. अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों के विधानसभा सत्र के दौरान विदेश यात्रा पर पाबंदी लगाते हुए कहा गया है कि विधानसभा सत्र के 15 दिन पहले और 15 दिन बाद तक अधिकारी विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे. इस निर्देश को ना मानने औश्र यात्रा करने पर विधानसभा की अवमानना के तहत दोषी अधिकारी के तहत कार्यवाही की जा सकमती है. विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के तहत अब प्रदेश के अधिकारी 10 अगस्त तक विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया