मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने घोषित की 16 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

By धीरज पाल | Published: November 4, 2018 07:41 PM2018-11-04T19:41:58+5:302018-11-04T19:41:58+5:30

Madhya Pradesh election: Congress declares list of 16 candidates for Madhya Pradesh assembly polls. | मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने घोषित की 16 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने घोषित की 16 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार की देर रात घोषित अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में 46 वर्तमान विधायकों को फिर से चुनाव मैदान में उतारा था। इसके बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए  16 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दिया है। बता दें कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 155 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की थी।


इस लिस्ट को मिलाकर अब तक कांग्रेस ने 230 सीटों में से 171 सीटों पर अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं। बता दें कि इस सूची के मुताबिक विजयपुर  से राम निवास रावत, सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाहा, दतिया से राजेन्द्र भारती, शिवपुरी से सिद्धार्थ लाडा, कोलारस से महेन्द्र सिंह यादव, गुना से चंन्द्र प्रकाश अहिरवार, चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान, मुंगावली से ब्रिजेन्द्र सिंह यादव, राजनगर से विक्रम सिंह नटिराजा, सीधी से कंलेश्वर प्रसाद द्विवेदी, देवसर से रामभजन साकेत, आमला से मनोज मालवे, नरेला से महेन्द्र सिंह चौहान, व्यावरा से गोवार्धन दांगी, अलिराजपुर से मुकेश पटेल, पेटलावाद से वाल सिंह मेडा है। 

इससे पहले कॉंग्रेस ने आगमी मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए 155 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। शाजापुर से पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा, कालापीपल से युवक कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी, आगर से NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, सुसनेर से महेंद्र सिंह परिहार को टिकिट, ज़िले की शुजालपुर सीट का फ़ैसला अगली लिस्ट में होगा।

पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और भाई लक्ष्मण सिंह को क्रमश: राघोगढ़ और चाचौड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया है। 

Web Title: Madhya Pradesh election: Congress declares list of 16 candidates for Madhya Pradesh assembly polls.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे