लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनावः सूबे में इस बार पड़े 74.85 फीसदी वोट, एक मतदान केंद्र पर पुर्नमतदान की सिफारिश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 29, 2018 19:48 IST

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने गुरुवार (29 नवंबर) शाम संवाददाताओं को बताया कि राज्य में हुए कुल मतदान में महिलाओं का प्रतिशत 73.86 और पुरूषों का प्रतिशत 75.72 रहा है, जो पिछले चुनाव के जेंडर रेशियों से ज्यादा है।

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 28 नवंबर को हुए मतदान का अंतिम आंकड़ा 74.85 तक पहुंच गया है। 2013 में हुए मतदान में यह प्रतिशत 72.13 था। इस आंकड़े में पोस्टल बैलेट की संख्या नहीं जोड़ी गई है। पोस्टल बैलेट की संख्या जोड़ने पर मतदान एक फीसदी तक बढ़ जाएगा। 

राज्य के एक मतदान केन्द्र मोहली में वोटिंग मशीन में मत बढ़ने पर निर्वाचन आयोग को पुर्नमतदान की सिफारिश की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने गुरुवार (29 नवंबर) शाम संवाददाताओं को बताया कि राज्य में हुए कुल मतदान में महिलाओं का प्रतिशत 73.86 और पुरूषों का प्रतिशत 75.72 रहा है, जो पिछले चुनाव के जेंडर रेशियों से ज्यादा है। 2013 में हुए मतदान में महिलाओं ने 70.11 और पुरूषों ने 73.95 प्रतिशत मतदान किया था।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान के ताजा आंकड़ों में पोरटल बैलट की संख्या नहीं जोड़ी गई है, पोस्टल बैलट की संख्या जुड़ने पर मतदान का कुल प्रतिशत एक प्रतिशत के आसपास तक बढ़ सकता है, जबकि 2013 के चुनाव में पोरटल बैलट के कारण मतदान का आंकड़ा आध प्रतिशत बढ़ गया था।

राव ने बताया कि अभी राज्य के सभी 65 हजार 367 मतदान केन्द्रों से प्राप्त मतदान के आंकड़ों की गणना चल रही है। इसके बाद मतदान के अंतिम आंकड़ों में कुछ हेरफेर हो सकता है। अभी तक 40 जिलों के मतदान केंद्रों की गणना को मिलाया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि सतना में ईवीएम खराब होंने के कारण मतदान प्रभावित होंने को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत पर आब्जर्वर की रिपोर्ट के आधार पर निर्वाचन आयोग को कोई रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद ही कोई फैसला हो पाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राज्य के श्योपुर में 78.40, मुरैना 68.25, भिंड में 61.57, ग्वालियर में 62.64, दतिया में 72.63, शिवपुरी में 75.94, गुना में 74.29, अशोक नगर में 74.77, सागर में 73.11, टीकमगढ़ में 78.48, छतरपुर में 67.73, दमोह में 74.58, पन्ना में 73.98, सतना में 74.13, रीवा में 69.54, सीधी में 69.03, सिंगरौली में 69.85, शहडोल 76.01, अनूपुर में 73.49, उमरिया में 77.29, कटनी में 74.46, जबलपुर में 70.38,  डिंडोरी में 79.04 मंडला में 78.20, बालाघाट में 80.19, सिवनी में 80.19, नरसिंहपुर में 81.33, छिंदवाड़ा में 83.76, बतूल में 83.49, हरदा में 81.66, होशंगाबाद में 80.56, रायसेन में 76.02, विदिशा में 73.65, भोपाल में 65.40, सीहोर में 81.50, राजगढ़ में 82.79, आगर मालवा में 82.93, शाजापुर में 89.22, देवास में 81.19, खंडवा 76.06, बुरहानपुर में 72.62, खरगौन 78.26, बड़नानी में 77.19, अलीराजपुर में 60.23, झाबुआ में 73.29, धार में 71.44, उज्जैन 76.61, रतलाम में 81.90, मंदसौर में 81.29 और नीमच जिले में 82.24 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अनूपपुर जिले के जिस मोहड़ी मतदान केंद्र की मशीन पर रजिस्टर में दर्ज 550 मतों से 56 मत ज्यादा पाए गए हैं। उसका कारण यह है कि पीठासीन अधिकारी के लंच पर जाने की अवधि में दूसरा अधिकारी मशीन को ठीक से संचालित नहीं कर पाया. इसके कारण यह संख्या बढ़ी है। हमने निर्वाचन आयोग को इसकी रिपोर्ट भेज दी है।

उन्होंने बताया कि इस बार के मतदान में राज्य के किसी भी स्थान पर मतदान के बहिष्कार की कोई जानकारी नहीं आई है। जब एक संवाददाता ने कहा कि सागर जिले मिलेट्री कैंप एरिया में स्थित तीन मतदान केंद्रों पर कोई मत नहीं पड़ा तो उन्होंने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी