लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में लगे पोस्टर, शिक्षा मंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 28, 2019 20:59 IST

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने विधायक आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में लगे पोस्टरों को लेकर कहा कि भाजपा किस तरह की संस्कृति दिखाना चाहती है, समझ से परे है. उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का अपमान कर रही है.

Open in App

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने विधायक आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में लगे पोस्टरों को लेकर कहा कि भाजपा किस तरह की संस्कृति दिखाना चाहती है, समझ से परे है. उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का अपमान कर रही है.

राजधानी में मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी ने कहा कि गोडसे की संस्कृति को प्रतिपादित कर रही है. अधिकारियों को डरा कर भाजपा क्या साबित करना चाह रही है, समझ से परे है. उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाए और कहा कि भाजपा इस तरह की संस्कृति अपनाकर जनता का अपमान कर रही है.

पटवारी ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक आकाश विजयवर्गीय के पिता कैलाश विजयवर्गीय से जानना चाहा कि उनके या फिर आकाश के खिलाफ कौन षडयंत्र कर रहा है. उन्हें बताना चाहिए. उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम में महापौर भाजपा की, परिषद भाजपा की और आरोप कांग्रेस पर लगाया जा रहा है. मंत्री ने कैलाश विजयवर्गीय को सलाह दी कि वे भाजपा के लोगों के बच्चों को संस्कार दें. आपने जैसा बीज बोया वैसा ही फल मिला है.

लक्ष्मण ने कहा आकाश को क्षमा करना चाहिए

कमलनाथ सरकार को ट्वीट के जरिए लगातार घेरते आ रहे कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि आकाश को क्षमा किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ भाजपा नेता का अधिकारियों को लेकर दिया बयान गाड़ी में आओग, घटिया पर जाओगे, अगर यही हमारी बात नहीं मानी तो. इन्हीं नेताओं से प्रेरणा आकाश विजयवर्गीय भी लेता रहा है. दोष वरिष्ठ नेताओं का है, आकाश का नहीं. इसलिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को इस पूरे प्रकरण के लिए माफी मांगनी चाहिए.

शिवराज ने दिया था नारा, आवेदन, निवेदन फिर दे दनादन

इंदौर के विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा आवेदन, निवेदन और फिर दे दनादन की बात कहे जाने को लेकर भाजपा पर कई तरह के सवाल उठाए गए. दरअसल यह नाराज आकाश का नहीं, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा दिया है.

पार्टी सूत्रों की माने तो दिग्विजय के शासनकाल में जब शिवराज सिंह चौहान भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे, उस वक्त वे कार्यकर्ताओं की बैठकों और सभाओं में इस नारे का खूब उपयोग करते और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते थे. इसके बाद जब राज्य में दिग्विजय शासनकाल की समाप्ति हुई और भाजपा की सरकार बनी तो भाजयुमो ने इस नारे को भुला दिया था, मगर अब फिर आकाश विजयवर्गीय ने शिवराज के इस नारे की याद दिला दी है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकमलनाथकैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी