लाइव न्यूज़ :

MP: कांग्रेस ने इस वजह से मचे बवाल को दबाने के लिए दिग्विजय को सौंपी जिम्मेदारी, खुद लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 30, 2018 20:25 IST

विधायकों की नाराजगी झेल रही कांग्रेस ने एक बार फिर दिग्विजय सिंह को समन्वय के तहत विधायकों से चर्चा कर उन्हें समझाइश देकर असंतोष को दूर करने को कहा है.

Open in App

मंत्रिमंडल गठन और फिर विभागों के बंटवारे को लेकर उभरे असंतोष को दबाने के लिए कांग्रेस ने फिर से दिग्विजय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है. साथ ही सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ कोर कमेटी की बैठक में चर्चा कर लोकसभा चुनाव में 20 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है.

विधायकों की नाराजगी झेल रही कांग्रेस ने एक बार फिर दिग्विजय सिंह को समन्वय के तहत विधायकों से चर्चा कर उन्हें समझाइश देकर असंतोष को दूर करने को कहा है. हालांकि जहां पर दिग्विजय सिंह को लेकर नाराजगी के सूर तेज हुए वहां इस काम को डॉ. गोविंद सिंह संभालेंगे. 

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार की देर रात को दिग्विजयसिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह और प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्षों के साथ बैठक की. इस बैठक में विधानसभा सत्र के पूर्व ही नाराज चल रहे विधायकों को शांत करने को कहा. 

कांग्रेस विधायकों के इस असंतोष को लेकर चिंतित नजर आई. इसके अलावा लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति भी इस बैठक में तय की गई. इस बैठक में तय किया गया कि लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की सूची अभी से क्षेत्रवार तैयार कराई जाए. साथ ही संसदीय क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर चुनाव की तैयारी तेज कर दी जाए.

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बैठक के पूर्व मंत्रियों को 100 दिन की कार्ययोजना बनाकर काम करने को कहा. यह कार्ययोजना इस तरह से बनाई जाए जिससे लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को फायदा मिले. कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा में जारी किए वचनपत्र के अधिक से अधिक वचनों को 100 दिन की कार्ययोजना में पूरा करना चाह रही है.बताया जाता है कि कांग्रेस ने इस बैठक में 20 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य तय कर काम करने की रणनीति तय की है.

टॅग्स :कांग्रेसदिग्विजय सिंहमध्य प्रदेशलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी