लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः दिग्विजय सिंह ने कहा- मुख्यमंत्री और मंत्री नहीं सुन रहे तो मुझे बताएं विधायक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 7, 2019 18:36 IST

मध्यप्रदेश विधानसभा में चल रहे नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि  सत्ता पक्ष के विधायकों की अगर मुख्यमंत्री, मंत्री नहीं सुन रहे हैं तो वे मुझे बताएं

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंंह ने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायकों की अगर मुख्यमंत्री, मंत्री नहीं सुन रहे हैं तो वे मुझे बताएंपूर्व केन्द्रीय मंत्री पचौरी ने प्रबोधन कार्यक्रम में बताए सरकार को घेरने के तरीके 

भोपाल, 7 जुलाईः मध्यप्रदेश विधानसभा में चल रहे नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि  सत्ता पक्ष के विधायकों की अगर मुख्यमंत्री, मंत्री नहीं सुन रहे हैं तो वे मुझे बताएं. वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने विधायकों को सरकार को किस तरह से सदन में घेरा जाता है, उसकी जानकारी दी.

विधायकों को प्रबोधन देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंंह ने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायकों की अगर मुख्यमंत्री, मंत्री नहीं सुन रहे हैं तो वे मुझे बताएं. नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने राज्य में कार्यरत सरकारी अधिकारियों पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल के 15 सालों में अधिकारी कर्मचारी ज्यादा मजबूत हो गए हैं. मुख्यमंत्री कमलनाथ को लंबा प्रशासनिक अनुभव है, वो सभी ठीक कर देंगे. प्रबोधन कार्यक्रम में दिग्विजय सिंंह ने प्रश्न, प्रश्नकाल और आधा घंटे की चर्चा को लेकर अपना प्रबोधन दिया. 

अविश्वास प्रस्ताव के चलते गिर चुकी है पांच सरकारें

प्रबोधन कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने सरकार को घेरने के तरीकों की जानकारी दी.उन्होंने कहा कि सदन में अध्यक्ष की असीमित शक्तियां होती है, लेकिन विधायक गहन अध्ययन, नियम, प्रक्रिया और घटनाओं के साथ संसदीय ज्ञान के आधार पर सरकार को जवाब देने के लिए विवश कर सकते हैं.अविश्वास प्रस्ताव की ताकत को लेकर उन्होंने कहा कि देश की पांच सरकारें इसी नियम के तहत गिर चुकी है. इन सरकारों में पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, वी.पी.सिंह, एच.डी. देवगौड़ा और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकारें थी. उन्होंने कहा कि विधानसभा में सरकार को घेरने के लिए आप नियम 53 के तहत स्थगन प्रस्ताव के तहत सरकार को घेर सकते हैं. पचौरी ने लोक महत्व के प्रश्नों पर भी प्रबोधन दिया.

नहीं पहुंचे शिवराज

नवनिर्वाचित विधायकों के आज दूसरे दिन के प्रबोधन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यंत्री शिवराज सिंह चौहान को बजट पर अपना प्रबोधन देना था, मगर वे आज इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे.अंतिम समय में जब उनके नहीं आने की सूचना मिली तो उनके स्थान पर पीआरएस संस्था के प्रतिनिधियों ने बजट को लेकर विधायकों को प्रबोधन दिया.

 भोपाल को बनाएंगे एजुकेशन हब

दिग्विजय सिंह ने भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं जीतूं या हारुं भोपाल में संसदीय क्षेत्र रहेगा. मैंने भोपाल में मतदाता बनने का निर्णय लिया है और इसके लिए आवेदन भी कर दिया है. इस दौरान उन्होंने  भोपाल के विकास को लेकर कई घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि भोपाल और इंदौर के बीच 6 लेन हाईवे बनाएंगे. इसको लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि भोपाल में मोहल्ला क्लीनिक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही भोपाल को कल्चरल, आर्ट और एजुकेशन हब बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर कोटा ऐजुकेशन हब बन सकता है तो भोपाल क्यों नहीं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार ने हमें 50 एकड़ जमीन दी है, हम वहां स्पोर्ट क्लब बनाएंगे.

टॅग्स :मध्य प्रदेशदिग्विजय सिंहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया