लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: माकपा कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह, थैली में मिले CAA विरोधी पर्चे

By भाषा | Updated: January 25, 2020 04:23 IST

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 72 वर्षीय एक कार्यकर्ता ने शुक्रवार रात यहां कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। पुलिस को मौके पर पड़ी उनकी थैली से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में छपे पर्चे मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के इंदौर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 72 वर्षीय एक कार्यकर्ता ने शुक्रवार रात यहां कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। पुलिस को मौके पर पड़ी उनकी थैली से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में छपे पर्चे मिले हैं।

मध्य प्रदेश के इंदौर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 72 वर्षीय एक कार्यकर्ता ने शुक्रवार रात यहां कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। पुलिस को मौके पर पड़ी उनकी थैली से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में छपे पर्चे मिले हैं।

तुकोगंज थाने के प्रभारी निर्मल कुमार श्रीवास ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि रमेशचंद्र प्रजापत (72) ने गीता भवन चौराहे पर कथित रूप से खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली।

उन्होंने बताया कि आत्मदाह में बुरी तरह झुलसे प्रजापत को गंभीर हालत में शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

श्रीवास ने बताया, "मरीज फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। अभी स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने खुद को आग क्यों लगायी।" थाना प्रभारी ने तसदीक की कि मौके पर मिली प्रजापत की थैली से कुछ पर्चे मिले हैं जिन पर सीएए आदि विषयों के विरोध में बातें छपी हैं।

उन्होंने हालांकि कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल इन पर्चों को प्रजापत के आत्मदाह की वजह से जोड़ना जल्दबाजी होगी।" माकपा सूत्रों ने बताया कि प्रजापत सीएए के विरोध में शहर के अलग-अलग स्थानों पर जारी प्रदर्शनों में लगातार शामिल हो रहे थे। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है